Kalicharan Arrested: महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) पर अमर्यादित टिप्पणी करने वाले कालीचरण महाराज (Kalicharan Maharaj) को रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कालीचरण महाराज (Kalicharan Maharaj) को मध्य प्रदेश के खुजराहो से गिरफ्तार किया गया है। महात्मा गांधी पर टिप्पणी करने के मामले में कालीचरण के खिलाफ छत्तीसगढ़ से लेकर महाराष्ट्र तक केस दर्ज किया गया है। महाराष्ट्र पुलिस को काफी दिनों से कालीचरण की तलाश की तलाश थी। पुलिस के अनुसार मुकदमा दर्ज होने के बाद कालचरण गेस्ट हाउस में छिपा था।

बता दें कि खुद को कालीपुत्र बताने वाले कालीचरण ने गत दिनों रायपुर धर्म संसद में महात्मा गांधी पर अमर्यादित टिप्पणी करते हुए अपशब्द कहे थे। इसके अलावा 27 दिसंबर को कालीचरण ने अपने यूट्यूब चैनल में एक वीडियो जारी कर कहा था कि उन्हें इस बात का कोई अफसोस नहीं है कि उन्होंने गांधी पर अमर्यादित टिप्पणी के साथ अपशब्द कहे हैं। इसके साथ उन्होंने एकबार फिर गांधी पर आरोपों की बौछार कर दी थी। कालीचरण ने सरदार पटेल की जगह नेहरू को प्रधानमंत्री बनाने पर भी सवाल उठाए थे। महात्मा गांधी को राष्ट्रपिता नहीं बल्कि वंशवाद का जनक कहा गया था।

इसे पढ़ें: लोकतंत्र कायम हो सके, इसलिए लड़ूंगा चुनाव

वीडियो में कालीचरण ने कहा है कि गांधी के खिलाफ बोलने पर मेरे खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इसका मुझे कोई पश्चाताप नहीं है। महात्मा गांधी को मैं राष्ट्रपिता नहीं मानता। यदि सच बोलने की सजा मौत है, तो वह मुझे स्वीकार है। धर्म संसद में कालीचरण ने गांधी की हत्या करने वाले नाथूराम गोडसे की सराहना की थी। इसी के साथ ही गांधी पर अमर्यादित टिप्पणी भी की थी। इसके बाद कालीचरण का विरोध शुरू हो गया था और कांग्रेस शासित छत्तीसगढ़ से लेकर महाराष्ट्र तक उनके खिलाफ केस दर्ज किए गए थे।

इसे पढ़ें: जेब में बोतल, हाथ में कुल्हड़

Spread the news