प्रतापगढ़: उत्तर प्रदेश संवेदना महिला उत्थान समिति द्वारा नगर के बस स्टेशन के निकट एक मैरिज हाल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व सांसद राजकुमारी रत्ना सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमलता सिंह, श्रद्धा सिंह, नमिता पांडेय व रचना सक्सेना को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संस्था की संस्थापक पूनम श्रीवास्तव, अध्यक्ष मीना श्रीवास्तव, उपसचिव रचना श्रीवास्तव, प्रीति श्रीवास्तव, सविता, किरण ने संस्था के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि संस्था महिलाओं के स्वावलंबन एवं उत्थान के लिए निरन्तर प्रयासरत है, समय समय पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से उन्हें जागरूक किया जाने का कार्य किया जाता रहता है।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा संस्था के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को सम्मान पत्र प्रदान किया गया। इस आयोजन में महिलाओं को सम्मानित के साथ उत्तेजना एवं जागरूकता के लिए प्रेरित किया गया। इसी के साथ समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली सारिका श्रीवास्तव को भी सम्मानित कर हौसला अफजाई किया गया। इसी क्रम में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के पर नवीन भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उत्कृष्ट महिलाओं को सम्मानित किया गया। आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रुचि केसरवानी व संचालन प्रमिला शुक्ला ने किया।

इसे भी पढ़ें: समाज की शक्ति हैं महिलाएं

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमलता सिंह व विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा अध्यक्ष हरिओम मिश्र मौजूद रहे। इस मौके पर समाज सेविका सारिका श्रीवास्तव को भी उनके उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में नीलम हिंद, यशोदा उपाध्याय, मंजू त्रिपाठी, माधुरी सिंह, विमला शुक्ला के साथ महिला मोर्चा के मंडल की अध्यक्ष उपस्थित रही।

इसे भी पढ़ें: महिलाओं से बेहतर ‘मल्टी टास्कर’ कोई नहीं

Spread the news