Ghosi By Election 2023: घोसी उप चुनाव को लेकर 5 सितंबर को होने वाले मतदान से पहले प्रचार अभियान का सुरूर अपने चरम पर पहुंच गया है। घोसी विधानसभा उप चुनाव में सीधा मुकाबला बीजेपी और समाजवादी पार्टी के बीच है। दोनों दलों के दिग्गज क्षेत्र में जनसभाएं कर रहे हैं। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी शनिवार को घोसी में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने वर्ष 2005 हुए मऊ दंगे का जिक्र करते हुए कहा कि दंगों के वक्त मैं गोरखपुर से सांसद था, तब दंगाइयों के खिलाफ लड़ने के लिए मैं ही गोरखपुर से चला था। सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश में 2017 में बीजेपी की सरकार बनने के बाद असलहा लहराने वाले माफिया, आज व्हील चेयर पर अपनी जान की भीख मांगते नजर आते हैं।

उन्होंने कहा कि घोसी का उप चुनाव काफी महत्वपूर्ण है और इसका महत्व वही लोग समझ पाएंगे, जिन्होंने वर्ष 2005 में हुए मऊ के दंगों को नजदीक से देखा होगा। उस समय तत्कालीन सपा सरकार में दंगाई खुलेआम असलहे लहराते हुए निर्दोषों को मार रहे थे, उनकी हत्या कर रहे थे। उस दौरान न तो केंद्र की कांग्रेस सरकार कुछ बोली और न ही राज्य की सपा सरकार कुछ करने की हिम्मत दिखाई। आज पूरी दुनिया केवल एक ही नेता की ओर उम्मीद से देखती है। दुनिया के किसी भी कोने में संकट आने पर लोग भारत के प्रधानमंत्री मोदी की तरफ आशा भरी निगाहों से देखते हैं। पीएम मोदी की पहल पर ही हर समस्या का समाधान निकाल लिया जाता है।

इसे भी पढ़ें: रामजन्मभूमि लोकार्पण से पहले देश के पांच लाख गांवों में पहुंचेंगे संत

इसी क्रम में घोसी में जनसभा में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि वर्ष 2014 से पहले मनमोहन सरकार और प्रदेश में 6 वर्ष पूर्व अखिलेश यादव की सरकार में भ्रष्टाचार, अराजकता एवं गुंडागर्दी का बोलबाला था। सपा सरकार में गरीब की जमीन हड़प ली जाती थी। सपा सरकार पीड़ितों की मदद करने की जगह दबंगों को संरक्षण देती थी। आतंकियों तक के समर्थन करने भी सपाई को कोई संकोच नहीं होता था। बीजेपी सरकार ने बीते 6 वर्षों में बिना किसी भेदभाव के जन-जन के विकास के लिए कार्य किए हैं।

इसे भी पढ़ें: आदित्य L1 की लॉन्चिंग देखने श्रीहरिकोटा पहुंचे लोग

Spread the news