G-20: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने जी-20 देशों की बैठक को संबोधित करते हुए यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने को कहा है। उन्होंने कहा कि हमें यूक्रेन युद्ध (ussia ukraine war update) को समाप्त करने की दिशा में पहल करनी होगी। मैं कई बार दोहरा चुका हूं कि हमें सीजफायर और डिप्लोमेसी के रास्ते पर आगे बढ़ते हुए यूक्रेन युद्ध (ussia ukraine war update) का हल निकालना होगा। उन्होंने कहा कि दुनिया ने दूसरे विश्व युद्ध के दौरान पिछली शताब्दी में बड़ी तबाही देखी थी। उस समय के नेताओं ने मौजूदा संकट से निकलने के लिए गंभीर प्रयास किए थे और किसी तरह शांति के रास्ते पर आए थे। लेकिन अब हमारी बारी है।

प्रधानमंत्री (Prime Minister Narendra Modi) ने बाली में जी-20 को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना के बाद अब नया वर्ल्ड चुनौती तैयार हो रहा है और इसकी जिम्मेदारी अब हमारे ऊपर है। उन्होंने कहा कि समय की मांग है कि शांति, सद्भाव और सुरक्षा के लिए मजबूती से कदम बढ़ाए जाएं। पीएम मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि अगले वर्ष जब हम बुद्ध और महात्मा गांधी की धरती पर मिलेंगे तो दुनिया को शांति का संदेश देने में सफल होंगे। उन्होंने कहा कि यूक्रेन युद्ध (ussia ukraine war update) के चलते दुनिया में खाद्यान्न का संकट गहराता जा रहा है, इससे सप्लाई चेन भी प्रभावित हुई है। पीएम मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने कहा कि हमने देश में खाद्य सुरक्षा के लिए नेचुरल फार्मिंग को बढ़ावा दिया है। इसके साथ ही पारंपरिक फसलों को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। यह मिलेट्स के जरिए संभव होगा और इससे दुनिया में कुपोषण एवं भूख की चुनौती से निपटा जा सकता है।

इसे भी पढ़ें: आफताब ने लाश के 35 टूकड़े कर किया प्यार का अंत

प्रधानमंत्री ने कहा कि दुनिया में आज जो फर्टिलाइजर की कमी है, कल वह खाद्यान्न के संकट में बदल सकती है। अगर ऐसा हुआ तो फिर दुनिया के पास उसका कोई समाधान नहीं होगा। इस चुनौती से बचने के लिए उन्होंने कहा कि हमें एक समझौता करना होगा, जिससे फूड ग्रेन की सप्लाई चेन को प्रभावित होने से रोका जा सके। इसके अलावा पीएम मोदी ने दुनिया को अक्षय ऊर्जा की तरफ भी बढ़ने का संदेश दिया। उन्होंने भरोसा जताते हुए कहा कि वर्ष 2030 तक हमारी बिजली की आधी जरूरत रिन्यूएबल एनर्जी से होगी।

इसे भी पढ़ें: अनुराग भदौरिया की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ दबिश

Spread the news