बॉयफ्रेंड के चक्कर में सहेलियों ने जड़ दिए 60 थप्पड़, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ भयंकर क्लेश

girls fight over boyfriend

Newschuski Digital Desk: सोशल मीडिया की दुनिया में कब, क्या वायरल हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता। एक जमाना था जब लड़की के चक्कर में लड़कों के बीच गैंगवार होती थी, लेकिन अब जमाना बदल गया है। आजकल इंटरनेट पर लड़कियों की आपसी लड़ाई के वीडियो ज्यादा चर्चा में रहते हैं। ऐसा ही एक ताजा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बॉयफ्रेंड को लेकर दो लड़कियां तीसरी की जमकर ‘खातिरदारी’ करती नजर आ रही हैं।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की दूसरी को थप्पड़ मार रही है और गाली-गलौज चल रही है। मार खाने वाली लड़की खुद को बचाने की कोशिश करती है, लेकिन तभी एक दूसरी लड़की की एंट्री होती है। यह नई लड़की पहली वाली से भी ज्यादा तेज रफ्तार में थप्पड़ बरसाने लगती है।

लड़ाई की असली वजह तब पता चलती है जब मारने वाली लड़की एक मैसेज पढ़ती है। मैसेज कुछ ऐसा था- तुम्हारे रहने या न रहने से मुझे फर्क पड़ता है। बस, फिर क्या था! पजेसिव गर्लफ्रेंड और उसकी सहेली ने मिलकर मार-मारकर लड़की का हुलिया बिगाड़ दिया। दावा किया जा रहा है कि दोनों ने मिलकर उसे करीब 60 थप्पड़ जड़े।

इंटरनेट पर लोगों ने लिए मजे

यह वीडियो ‘X’ (पूर्व में ट्विटर) पर @gharkekalesh नाम के मशहूर अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के वायरल होते ही लोगों ने कमेंट्स की झड़ी लगा दी। एक यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा, अरे दीदी! कम से कम उसे सांस तो लेने दो। दूसरे ने मजाकिया लहजे में कहा- लीजेंड्स का मानना है कि वो अभी भी उसे मार ही रही हैं। एक अन्य ने लिखा, यहाँ वुमन राइट्स की कोई वैल्यू नहीं है क्या?

इसे भी पढ़ें: राहुल गांधी को मिली दादा फिरोज गांधी की निशानी

इसे भी पढ़ें: म्यूजिक वीडियो और ब्रांड्स से चमकी उर्वशी रौतेला की किस्मत

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NEWS CHUSKI के Facebook पेज को LikeTwitterInstagram पर Follow करना न भूलें...