घर में सुख-शांति और समृद्धि के लिए अपनाएं ये फेंगशुई टिप्स

भारत में जिस तरह वास्तु शास्त्र का महत्व है, ठीक वैसे ही चीन में फेंगशुई का महत्व हैं। घर में सुख शांति और समृद्धि के लिए फेंगशुई में कई टिप्स हैं। इन्हे अपनाकर आप अपने जीवन को खुशहाल बना सकते हैं।

फेंगशुई में घर में मछलियों के जोड़े को लटकाना बेहद शुभ माना गया है। ऐसा करने से आपको नौकरी में प्रमोशन और धन लाभ से जुड़े योग बनाते हैं।

लवबर्ड, मैंडरेन डक जैसे पक्षियों की मूर्तियों का जोड़ा घर लगाना चाहिए। इन्हे प्रेम का प्रतिक माना जाता है। फेंगशुई शास्त्र के मुताबिक, इन्हे घर में लगाने से वैवाहिक जीवन में समृद्धि बनी रहती है।

घर की पूर्वोत्तर दिशा में फव्वारा या फिर तालाब होना शुभ माना गया है। वहीं उसका पानी का बहाव घर की तरफ होना चाहिए, इससे माता लक्ष्मी की सदैव कृपा बनी रहती है।

घर में हिंसक तस्वीरें कभी न लगाएं और घर की उत्तर दिशा में नदी, तालाब और झरने की तस्वीरें लगाएं। हिंसक तस्वीरें हमेशा घर में नकारात्मक ऊर्जा लाती हैं।

आप अपने ऑफिस में धातु से बनी कोई चीज रख सकते हैं, ये बेहद शुभ माना जाता है। इससे आपकी तरक्की के मार्ग खुलते हैं और कोई बाधा भी नहीं आती है।

घर में सफेद बाघ, काला कछुआ, ड्रैगन की तस्वीर, लाल पक्षी रखना फेंगशुई में शुभ माना गया है। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं करती है।

घर में हरे पौधों को मिट्टी के बर्तन में पूर्व दिशा की और रखना चाहिए। इससे घर में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NEWS CHUSKI के Facebook पेज को LikeTwitterInstagram पर Follow करना न भूलें...