विमान हादसे में डिप्टी सीएम अजीत पवार के साथ यूपी की पिंकी समेत पाँच की मौत
Baramati plane crash: बुधवार सुबह महाराष्ट्र के बारामती में हुआ विमान हादसा पूरे देश के लिए एक सदमे की खबर बनकर आया है। इस दुर्घटना में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राजनीति के जाने-माने चेहरे अजीत पवार सहित पाँच लोगों ने अपनी जान गँवा दी, जिसमें यूपी के जौनपुर जिले की होनहार बेटी पिंकी माली भी शामिल हैं। पिंकी उस विमान में फ्लाइट अटेंडेंट के तौर पर काम कर रही थीं।
हादसा तब हुआ जब विमान सुबह करीब नौ बजे बारामती में उतरने की कोशिश कर रहा था। माना जा रहा है कि तकनीकी गड़बड़ी की वजह से विमान का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे जमीन से जा टकराया। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि विमान में तुरंत आग लग गई। घटनास्थल तक रेस्क्यू टीम के पहुँचने से पहले ही सभी पाँच यात्रियों और क्रू मेंबर के जीवन की डोर टूट चुकी थी। अजीत पवार जैसे बड़े नेता का इस तरह अचानक चले जाना पूरे राजनीतिक हलकों में स्तब्धता ला दिया है।
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार जी की बारामती में हुई प्लेन क्रैश दुर्घटना में दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु की घटना अत्यंत दुखद और गंभीर है। इस पूरे मामले की सच्चाई सामने लाने के लिए उच्च स्तरीय, निष्पक्ष और पारदर्शी जाँच कराई जानी चाहिए, ताकि किसी भी प्रकार की लापरवाही या साज़िश… pic.twitter.com/MIZDgYupB0
— Hansraj Meena (@HansrajMeena) January 28, 2026
जौनपुर के एक गाँव में टूटा सपना
इस हादसे ने जौनपुर जिले के भैंसा गाँव के एक परिवार का सपना भी चकनाचूर कर दिया। पिंकी माली इसी गाँव की रहने वाली थीं। उनके परिवार वाले पिछले कई सालों से मुंबई में रह रहे थे। हादसे की खबर जैसे ही गाँव पहुँची, पूरे इलाके में मातम छा गया। पिंकी के चचेरे भाई शीतला प्रसाद माली ने आँसू भरी आवाज़ में बताया कि परिवार को सुबह ही इस बुरी खबर का पता चला।
गाँव वाले पिंकी को एक मेहनती और हिम्मत वाली लड़की के तौर पर याद कर रहे हैं, जिसने अपनी मेहनत से एविएशन के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई थी।

पिछले साल ही बनी थी दुल्हन
इस त्रासदी ने इसलिए और ज्यादा दर्द दिया है क्योंकि पिंकी की शादी को अभी एक साल भी नहीं बीता था। पिछले साल ही उनकी शादी हुई थी और नई ज़िंदगी की शुरुआत में खुशियाँ ही खुशियाँ थीं। मगर किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। उनका अचानक चला जाना परिवार के लिए एक ऐसा जख्म है जो कभी नहीं भरेगा।
इसे भी पढ़ें: जिसका नमक खाते हैं, उसका अपमान नहीं सह सकता
जौनपुर के जिला प्रशासन और स्थानीय नेताओं ने भी पिंकी माली के निधन पर गहरा दुख जताया है। एक छोटे से गाँव से निकलकर आसमान को छूने का सपना देखने वाली इस लड़की का इतनी जल्दी चले जाना पूरे इलाके के लिए एक बड़ी क्षति है। यह दुखद घटना न सिर्फ एक परिवार, बल्कि पूरे समाज को हिलाकर रख गई है।
इसे भी पढ़ें: UGC का नया समानता कानून: बीजेपी सांसद बोले- सवर्णों को डरने की जरूरत नहीं
