Epstein Files का धमाका, दस्तावेजों ने खोले रसूखदारों के राज, वायरल वीडियो में दिखी अय्याशी की झलक

jeffrey epstein files

Epstein Files: अमेरिका के सबसे बदनाम सेक्स ट्रैफिकर जेफ्री एपस्टीन से जुड़े रहस्यों का पिटारा खुल गया है। अमेरिकी न्याय विभाग ने एपस्टीन की डायरी, लेटर्स, ईमेल और एफबीआई इंटरव्यू समेत करीब 30 लाख दस्तावेजों को सार्वजनिक कर दिया है। इन दस्तावेजों में डोनाल्ड ट्रंप समेत दुनिया के कई प्रभावशाली नेताओं और मशहूर हस्तियों के नाम शामिल हैं, जिनमें चौंकाने वाली बात यह है कि कुछ नाम भारत से भी जुड़े बताए जा रहे हैं।

इन फाइलों के सार्वजनिक होने के साथ ही सोशल मीडिया पर एपस्टीन के कुछ पुराने वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में वह अपने आलीशान किचन में कई महिलाओं के साथ भागता-दौड़ता और मस्ती करता दिख रहा है, जबकि दूसरे वीडियो में वह एक महिला के साथ डांस कर रहा है। हालांकि, इन वीडियो की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है, लेकिन ये उस हाई-प्रोफाइल लाइफस्टाइल की ओर इशारा करते हैं जो एपस्टीन ने सालों तक जी। जेफ्री एपस्टीन का सफर किसी फिल्मी कहानी जैसा है, लेकिन इसका अंत बेहद डरावना रहा।

effrey Epstein files: ट्रंप, बिल गेट्स और एलन मस्क समेत कई दिग्गजों के नाम आए सामने

शुरुआत: 1970 के दशक में वह एक स्कूल टीचर था।

बदलाव: बैंकिंग सेक्टर के रसूखदारों से संपर्क बढ़े और वह खुद की वेल्थ मैनेजमेंट कंपनी का मालिक बन गया।

नेटवर्क: दुनिया के रईसों की संपत्ति संभालते-संभालते उसने फ्लोरिडा, न्यूयॉर्क और न्यू मैक्सिको में आलीशान बंगले बना लिए, जहां उसकी बदनाम पार्टियां शुरू हुईं।

इसे भी पढ़ें: ट्रंप, बिल गेट्स और एलन मस्क समेत कई दिग्गजों के नाम आए सामने

पाप के घड़े का फूटना और रहस्यमयी अंत

एपस्टीन की काली दुनिया का सच 2005 में तब सामने आया, जब एक 14 साल की बच्ची के माता-पिता ने शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद जो खुलासा हुआ उसने पूरी दुनिया को झकझोर दिया। उस पर नाबालिगों के यौन उत्पीड़न और उनकी तस्करी के आरोप लगे। जुलाई 2019 में उसे गिरफ्तार किया गया, लेकिन ट्रायल पूरा होने से पहले ही 10 अगस्त 2019 को वह न्यूयॉर्क की जेल में मृत पाया गया। अब सालों बाद सार्वजनिक हुए ये दस्तावेज उन पीड़ितों को न्याय दिलाने की उम्मीद जगा रहे हैं, जिन्होंने सालों तक एपस्टीन और उसके शक्तिशाली दोस्तों का जुल्म सहा।

इसे भी पढ़ें: कैंसर की दवाएं और हवाई सफर हुआ सस्ता, तो शराब ने बढ़ाई टेंशन

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NEWS CHUSKI के Facebook पेज को LikeTwitterInstagram पर Follow करना न भूलें...