भोपाल में 23 फरवरी को लगेगा रोजगार मेला, नौकरी देने के लिए शामिल होंगी यह कंपनियां

भोपाल। कोरोना से उबरते समय में सबको रोजगार उपलब्ध करना बड़ी चुनौती हो गई है। युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में केंद्र व राज्य सरकारें लगातार प्रयासरत भी हैं। ऐसे में 23 फरवरी को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिला रोजगार अधिकारी ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि राजधानी के गोविन्दपुरा क्षेत्र में स्थित मॉडल आईटीआई में रोजगार मेले का आयोजन जिला रोजगार कायार्लय की ओर से 23 फरवरी को सुबह 10 बजे से आयोजित किया जाएगा।

इस रोजगार मेले में दसवीं, बारहवीं, स्नातक, बी कॉम, बीएससी, आईटीआई डिप्लोमा, एमबीए उत्तीर्ण और 18 से 40 वर्ष के अभ्यर्थियों को विभिन्न कंपनियों में नौकरी का मौका मिलेगा। नौकरी करने के इच्छुक युवाओं को रोजगार मेले में अपने शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट साईज के फोटोग्राफ के साथ उपस्थित होना होगा।

इसे भी पढ़ें: असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर निकली भर्ती, जानें आवेदन करने की प्रक्रिया

इस मेले में एल. एंड टी. कंट्रक्शन प्रा.लि. अहमदाबाद, एजिस प्रायवेट लिमिटेड भोपाल, मैग्नम बीपीओ प्रा.लि. भोपाल, नवकिसान बायो प्लांटेक भेपाल, मेसर्स वैष्णव इंडस्ट्रीज, मेसर्स स्वीगी अशोक गार्डन भोपाल, वर्डवाइड स्माल डायमंड कंपनी भोपाल, अनन्या पैकेजिंग प्रा.लि. मंडीदीप, नवकिसान बायोटेक्नोलॉजी भोपाल, एलआईसी भोपाल, आईसीआईसीआई प्रुडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस, भास्कर इंडस्ट्रीज मंडीदीप, जे.के.बायो एग्रीटेक, आदित्य इवेंट, वर्धमान यार्न सतलापुर मंडीदीप, आई.पी.एस.ग्रुप बैंगलोर, ग्रोफास्ट आरगिन डायमंड प्रा.लि., वैकमेट प्रा.लिमिटेड कंपनियां युवाओं को योग्यता के हिसाब से रोजगार उपलब्ध कराएंगी।

इसे भी पढ़ें: सरकारी नौकरी पाने का है सुनहरा मौका, डायरेक्ट करें आवेदन

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NEWS CHUSKI के Facebook पेज को LikeTwitterInstagram पर Follow करना न भूलें...