यरुशलेम: जिसको तैराकी नहीं आती वह नदियों का मजा नहीं ले सकता समुद्र की तो बात ही छोड़िए। लेकिन यहां हम आपको ऐसे समुद्र में बारे में बता रहे हैं, जिसमें आपको तैरन न भी आता हो तब भी आप समुद्र का मजा ले सकते हैं। क्योंकि इस समुद्र में कोई चाह कर भी नहीं डूब सकता। यह सुनकर हो सकता है आपको हैरानी हो पर यह सच है। धरती अदभुत नजारों से भरी पड़ी है, इन्हीं में से एक नाम रहस्यमयी समुद्र का भी आता है।

इस समुद्र को डेड सी (Dead Sea) के नाम से जाना जाता है और यह जॉर्डन और इजराइल के बीच स्थित है। इस समुद्र को दुनिया की सबसे गहरे खारे पानी की झाील के तौर पर देखा जाता है। बताया जाता है कि इसके पानी में उछाल तो आता है पर नमक के दबाव के चलते इसमें कोई डूब नहीं सकता। समुद्र की इसी खासियत के चलते यहां हमेशा पर्यटकों का जमावड़ा लगा रहता है। समुद्र का लुत्फ उठाने यहां दूर दूर से पर्यटक आते हैं।

इसे भी पढ़ें: इस लड़की के हैं 2 प्राइवेट पार्ट

चाहकर भी नहीं डूब सकते

जानकारी के मुताबिक डेड सी (Dead Sea) समुद्र तल से करीब 1388 फीट नीचे पृथ्वी के सबसे निचले प्वाइंट पर है। यह समुद्र करीब 3 लाख वर्ष पुराना माना जाता है। इस समुद्र की डेंसिटी इतनी अधिक है कि इसमें पानी का बहाव नीचे से ऊपर की तरफ बना रहता है। यही वजह है कि इस समुद्र में सीधे लेटने पर आप इसमें डूब नहीं सकते।

क्यों पड़ा डेड सी नाम

समुद्र का पानी इतना खारा है, जिसके चलते इसका डेड सी (Dead Sea) नामकरण कर दिया गया। इसका पानी इतना ज्यादा खारा है कि इसमें कोई भी जीव जीवित नहीं रह पाता। आलम यह है कि यहां न तो कोई पेड़-पौधा है और न ही कोई घास। इस समुद्र में मछली और अन्य समुद्री जीव नहीं हैं। इस समुद्र के पानी में पोटाश, जिंक, ब्रोमाइड, सल्फर, मैग्नीशियम और कैल्शियम जैसे मिनरल साल्ट भी अत्यधिक मात्रा में हैं। इसके चलते इससे निकलने वाले नमक का इस्तेमाल भी नहीं किया जा सकता।

इसमें नहाने से दूर होती हैं बीमारियां

नुकसान के साथ साथ इस समुद्र के पानी की खासियत भी है। वैज्ञानिकों के मुताबिक डेड सी का पानी अन्य समुद्रों की तुलना में 33 प्रतिशत ज्यादा खारा है। इसका एक फायदा यह है कि इसमें नहाने से शरीर की कई बीमारियां भी खत्म हो जाती हैं। इसके अलावा यहां पाई जाने वाली मिट्टी भी बहुत फायदेमंद है। जानकारी का कहना है कि इसकी मिट्टी का प्रयोग ब्यूटी प्रोडक्ट्स बनाने में किया जाता है।

इसे भी पढ़ें: मिट्टी में खेलते बच्चों को देखकर याद आ जाएगा बचपन

Spread the news