नयी दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1 लाख नये मामले सामने आये है, जो पिछले 61 दिनों में सबसे कम हैं। हालांकि इस दौरान 1,74,399 संक्रमित ठीक भी हुये हैं तथा स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 93.94 प्रतिशत हो गयी है। साथ ही 24 घंटे में 2,427 लोगों की मौत भी हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना के 1,00,636 नये मामले दर्ज किये गये। दो महीनों में यह आंकड़ा सबसे कम है। इसके साथ ही देश में लगातार 11वें दिन 2 लाख रोजाना से कम नये मामले दर्ज किये गये हैं। यह ‘समग्र सरकारी तंत्र की भावना के तहत केंद्र और राज्यों के सतत प्रयास और सहयोग से मुमकिन हो सका है। हालांकि पिछले 24 घंटे में 2427 लोगों की मृत्यु हुई। इसके साथ ही कोरोना के कारण 349186 लोगों की जान जा चुकी है।

इन्हें भी देखें :—देश के हर नागरिक को मिलेगी मुफ्त वैक्सीन, दिवाली तक मिलेगा फ्री राशन: पीएम मोदी

मंत्रालय के अनुसार देश में सक्रिय मामलों में लगातार गिरावट देखी जा रही है। सक्रिय केस-लोड दूसरे दिन भी 15 लाख से नीचे कायम रहा है। आज उसकी दर 14,01,609 है। 7 दिनों से लगातार केस-लोड 20 लाख से नीचे बना हुआ है। पिछले 24 घंटों में मामलों में कुल गिरावट 76,190 दर्ज की गई। सक्रिय मामले अब देश के कुल पॉजीटिव मामलों का महज 4.85 प्रतिशत हैं। मंत्रालय ने बताया कि कोरोना संक्रमण से उबरने वाले लोगों की तादाद बढ़ रही है। इसके साथ ही देश में रोजाना रिकवरी लगातार 25वें दिन भी नये मामलों से अधिक रही। पिछले 24 घंटों के दौरान 1,74,399 लोग ठीक हुये हैं। इसके साथ ही इस दौरान रोजाना नये मामलों के मुकाबले 73,764 की और रिकवरी दर्ज की गई है। राष्ट्रीय रिकवरी दर 93.94 प्रतिशत पर पहुंच गयी है तथा इसमें लगातार बढ़ोतरी का रुझान बना हुआ है। मंत्रालय ने बताया कि देश में पिछले 24 घंटों में कुल 15,87,589 जांचें की गईं। आमूल रूप से देखा जाये, तों अब तक 36,63,34,111 से अधिक जांचे हो चुकी हैं। एक तरफ देश में जांचों को बढ़ाया जा रहा है, तो दूसरी तरफ पॉजीटिविटी में लगातार गिरवाट नजर आ रही है। दैनिक पॉजीटिविटी दर आज 6.34

Spread the news