7 लाख खर्च कर थाइलैंड से बुलाया कालगर्ल, निकली कोरोना पॉजिटिव, इलाज के दौरान मौत

लखनऊ। कोरोना महामारी के दौरान भी कुछ लोग ऐसे हैं जो सबक लेने को तैयार नहीं है। संक्रमण के चलते उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जहां भय का वातावरण बना हुआ हैं, वहीं कुछ रसूखदार महामारी को दर किनार कर अय्याशी करने से बाज नहीं आ रहे है। यहां एक व्यापारी के लड़के ने थाईलैंड से कॉलगर्ल को बुलाया था, जिसकी कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो गई है। लड़की की मौत के बाद पुलिस ने जब जांच शुरू की तो एक के बाद एक कई खुलासे हुए। मालूम चला कि इस कॉल गर्ल को अभी 10 दिन पहले ही लखनऊ के एक टॉप व्यापारी के बेटे ने 7 लाख रुपए खर्च करके थाईलैंड से बुलाया था। 2 दिन बाद ही वह बीमार पड़ गई तो उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 3 मई को उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने पहले थाईलैंड एंबेसी में संपर्क करके उसके परिजनों को डेडबॉडी हैंडओवर करने की कोशिश की, लेकिन जब नहीं हो पाया तो शनिवार को एजेंट सलमान की मौजूदगी में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। इसी एजेंट के सहारे वह भारत आई थी। कॉल गर्ल की मौत के बाद पुलिस अब राजधानी में पांव पसार रहे इंटरनेशनल सेक्स रैकेट के बारे में पता करने में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि ये भी ट्रेस किया जा रहा है कि इस कॉल गर्ल के संपर्क में और कौन-कौन आया है।

इसे भी पढ़ें: बड़ी राहत: यूपी में निकल चुका है कोरोना का पीक, संक्रमितों की संख्या में आई कमी

पुलिस के अनुसार ये कॉल गर्ल राजस्थान के रहने वाले एक ट्रैवेल एजेंट के संपर्क में थी। उसी ने इसे लखनऊ भेजा था। पुलिस अब इस एजेंट को भी तलाश कर रही है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि व्यापारी के बेटे ने कॉल गर्ल की तबियत बिगड़ने पर खुद थाईलैंड एंबेसी को फोन करके इसकी जानकारी दी थी। इसके बाद एंबेसी ने भारत के विदेश मंत्रालय की मदद से उसे अस्पताल में भर्ती कराया था।

इसे भी पढ़ें: Neha Malik ने बोल्ड अदा से इंटरनेट पर लगाई आग, फैंस पूछ रहे ऐसे राज

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NEWS CHUSKI के Facebook पेज को LikeTwitterInstagram पर Follow करना न भूलें...