इन तीन कामों को करने से बनी रहती है माता लक्ष्मी की कृपा, घर में होती है धन वर्षा

धन की देवी हैं माता लक्ष्मी, चाणक्य नीति में भी आचार्य चाणक्य ने धन की उपयोगिता का सही तरीका बताया है। धन के बिना व्यक्ति को अनेक प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। धन की अहमियत सभी जानते हैं इसलिए उसकी उपयोगिता बताने की जरूरत किसी को नहीं है। हर कोई माता लक्ष्मी के आशीर्वाद पाना चाहता है। व्यक्ति ये जानता है कि, अगर उसके पास धन होगा तो उसके पास दुनिया की सभी सुविधाएं होंगी। इच्छा सभी की धनवान बनने की जरूर होती है लेकिन माता लक्ष्मी का आशीर्वाद जिन्हे प्राप्त होता है। उन पर ही धन की वर्षा होती है।

आज के समय में जिस व्यक्ति के पास जितना ज्यादा धन है उसे उतना ज्यादा गुणी कहा जाता है। लक्ष्मी जी का आशीर्वाद उन्हें मिलता है, जिन पर मां सरस्वती की कृपा हो। अगर आप पर मां सरस्वती और मां लक्ष्मी की कृपा बन गई तो दुनिया के सभी सुख सुविधाएं आपके पास होंगी। आप भी अगर मां सरस्वती की आशीर्वाद पाना चाहते हैं तो इन बातों का जरूर ख्याल रखें।

धन का प्रयोग अच्छे कार्यों के लिए करें
मां लक्ष्मी का आशीर्वाद उन्हें प्राप्त होता है, जो धन का इस्तेमाल अच्छे कार्यों में करते हैं। जो मानव के कल्याण के लिए काम करते हैं। वहीं जो लोग दूसरों के नुकसान के बारे में सोचते और करते हैं, उन्हें माता लक्ष्मी का आशीर्वाद नहीं मिलता है।

अहंकारी मनुष्य को मां लक्ष्मी की कृपा नहीं मिलती
जिस व्यक्ति को खुद पर अहंकार होता है, उस पर मां लक्ष्मी मेहरबान नहीं होती है। ठीक ऐसा लंकापति रावण के साथ भी हुआ, जो ज्ञानी और शक्तिशाली था। उसे खुद की शक्तियों पर अहंकार भी था। इसकी वजह से उसकी सोने की बनी लंका भी एक दिन जलकर खाक हो गयी थी। रावण एक सीख है उन लोगों के लिए जिन्हे खुद पर अहंकार है।

नकारात्मक कार्य और विचारों से रहें दूर
मां लक्ष्मी की कृपा चाहिए तो अपने मन से आपको दूसरे के प्रति नफरत की भावना निकालनी होगी। मन और विचार शुद्ध और सकारात्मक रखने होंगे। मां लक्ष्मी का आशीर्वाद उन्हें नहीं मिलता, जो नकारात्मक विचार वाले होते हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NEWS CHUSKI के Facebook पेज को LikeTwitterInstagram पर Follow करना न भूलें...