असम चुनाव के लिए बीजेपी ने उम्मीदवारों की पहली सूची की जारी, यहां देखें नामों की लिस्ट

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने असम विधानसभा चुनाव के लिए आज उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। बीजेपी ने मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनवाल को पिछली बार की तरह माजुली से और हेमंत बिस्वा शर्मा को जालुकबरी से प्रत्याशी बनाया है। बीजेपी ने 70 सीटों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की है। हालांकि पार्टी ने 11 मौजूदा विधायकों का टिकट काट दिया है।

गौरतलब है कि असम में बीजेपी असम गण परिषद (एजीपी) और यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल (यूपीपीएल) के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है। इस गठबंधन के तहत बीजेपी 92, एजीपी 26 और यूपीपीएल आठ सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

इसे भी पढ़ें: आत्मनिर्भरता का आधार व एमएसएमई की जान है ओडीओपी: सीएम योगी

बताते चलें कि प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा के लिए गुरुवार को दिल्ली में बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई थी। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित पार्टी की केन्द्रीय चुनाव समिति के अन्य सदस्य शामिल थे। ज्ञात हो कि असम की कुल 126 विधानसभा सीटों पर 27 मार्च से तीन चरणों में वोटिंग होनी है। वहीं वोटों की गिनती दो मई को होगी।

इसे भी पढ़ें: सामने आया अनुराग और तापसी का सच, आईटी विभाग ने खोली बड़ी चोरी की पोल

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NEWS CHUSKI के Facebook पेज को LikeTwitterInstagram पर Follow करना न भूलें...