BJP विधायक ने 21 वर्षीय माडल से की दूसरी शादी, पहली पत्नी ने दर्ज कराई शिकायत
Newschuski Digital Desk: पश्चिम बंगाल के BJP विधायक और मशहूर अभिनेता हिरण चटर्जी फिलहाल कानूनी मुश्किलों में घिरते दिख रहे हैं। उन्होंने हाल ही में 21 साल की मॉडल रितिका गिरी के साथ वाराणसी में गंगा घाट पर दूसरी शादी कर ली, लेकिन इस शादी पर पहली पत्नी के दावे ने विवाद खड़ा कर दिया है।
हिरण और रितिका की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हंगामा शुरू हुआ। मामला तब गंभीर हो गया जब हिरण की पहली पत्नी अनिंदिता चटर्जी ने सार्वजनिक रूप से कहा कि दोनों का अभी तक कानूनी तलाक नहीं हुआ है। अनिंदिता के मुताबिक, वे अभी भी कानूनी तौर पर पति-पत्नी हैं और उनकी एक 19 साल की बेटी भी है।

पुलिस शिकायत और बेटी की भावुक अपील
विवाद बढ़ते देख अनिंदिता बुधवार रात कोलकाता के आनंदपुर पुलिस स्टेशन पहुंचीं और हिरण के खिलाफ आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई। इसी बीच, हिरण-अनिंदिता की बेटी नियासा ने सोशल मीडिया पर अपनी मां के समर्थन में एक भावुक पोस्ट लिखा। उन्होंने अनिंदिता को अपना असली हीरो बताते हुए लिखा कि उनकी मां ने ही अकेले माता और पिता दोनों की जिम्मेदारी बखूबी निभाई है।

हिरण ने हटाईं तस्वीरें, चुप्पी बरकरार
कानूनी उलझन और सार्वजनिक विवाद बढ़ता देख हिरण चटर्जी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शादी की सारी तस्वीरें हटा दी हैं। हालांकि, अब तक उन्होंने पहली पत्नी के दावों या पुलिस शिकायत पर कोई आधिकारिक जवाब या बयान नहीं दिया है।
इसे भी पढ़ें: खुशी मुखर्जी, बोलीं- चैट होती थी पर नीयत खराब नहीं थी
इसे भी पढ़ें: बॉयफ्रेंड के चक्कर में सहेलियों ने जड़ दिए 60 थप्पड़
