लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने प्रदेश के 18 मंडलों के प्रभारी मंत्री बदल (Mandal in-charge minister changed) दिये। बरेली मंडल के प्रभारी नन्द कुमार नंदी अब झांसी देखेंगे। उनके स्थान पर अब गन्ना विकास व चीनी उद्योग मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी बरेली के प्रभारी मंत्री होंगे।

प्रभारी मंत्री जून में 10, 11, 12 और 17, 18, 19 दो चरणों में मंत्री आवंटित मंडलों में दौरा करेंगे।सूत्र बताते हैं कि कुछ मंत्रियों ने वही पुराने ढर्रे पर आवंटित मंडलों का दौरा किया और जो रिपोर्ट मुख्यमंत्री को सौंपी थी। उसमे ऐसा कुछ नहीं था जिससे यह प्रतीत हो कि योगी पार्ट-2 का जनता में क्या सन्देश गया है। जनता की सरकार से क्या अपेक्षा है। इसी को देखते हुए प्रभारी मंत्रियों के एरिया में फेरबदल किया गया था। नए प्रभारी मंत्री इस तरह से काम करेंगे।

इसे भी पढ़ें: तो किसने रची राशन कार्ड की साजिश

केशव प्रसाद मौर्य- अयोध्या, बृजेश पाठक- प्रयागराज मंडल, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही- लखनऊ, सुरेश खन्ना- मेरठ मंडल, धर्मपाल सिंह- कानपुर मंडल, नंदगोपाल गुप्ता नंदी- झांसी मंडल, स्वतंत्र देव सिंह- गोरखपुर मंडल, आशीष पटेल- सहारनपुर मंडल, संजय निषाद- चित्रकूटधाम मंडल, राकेश सचान- विधयांचल, बेबीरानी मौर्य- बस्ती, जयवीर सिंह- वाराणसी मंडल, भूपेंद्र चौधरी-आगरा, योगेंद्र उपाध्याय- आजमगढ़, जितिन प्रसाद- मुरादाबाद, अनिल राजभर- देवीपाटन मंडल, एके शर्मा- अलीगढ़ मंडल का प्रभार देखेंगे।

इसे भी पढ़ें: आत्मघाती राजनीति के परिचायक बन गए अखिलेश

Spread the news