सिद्धार्थनगर: भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा सिद्धार्थनगर की ओर से पूर्व में निर्धारित कार्यक्रम के तहत सनई चौक पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस और साड़ी चौक पर भगवान गौतम बुद्ध की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान जोगिया मंडल के कुसम्ही गांव में मंडल अध्यक्ष जनजाति मोर्चा अंबिका धुरिया के साथ में सम्बोधित करते हुए जिला अध्यक्ष रामू गोंड ने कहा कि जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है तब से सुरक्षा स्वास्थ्य बहुत मजबूत हुआ है।

स्वच्छ भारत अभियान चलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। जिलाध्यक्ष ने पीएम मोदी 8 वर्ष का कार्यकाल गोंड धुरिया परिवार के सामने रखा। इस मौके पर जिला मीडिया प्रभारी एसटी मोर्चा परमेश्वर गोंड, मंडल अध्यक्ष बर्डपुर आनंद गोंड, मोहम्मद अरशद खान, राजवीर गोंड, रामभरोसे गोंड, राजू धुरिया आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें: खरीफ फसलों की MSP में हुई बढ़ोतरी

Spread the news