फौजी की पत्नी होना साहस और खौफ का मिला-जुला अहसास, बैटल ऑफ गलवान को लेकर चित्रांगदा सिंह हुईं भावुक

chitrangada singh battle of galwan movie

Newschuski Digital Desk: गलवान घाटी के शूरवीरों की कहानी अब बड़े पर्दे पर उतरने को तैयार है। फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ में चित्रांगदा सिंह एक सैन्य अधिकारी की पत्नी के रूप में नजर आएंगी। इस किरदार को निभाने के बाद चित्रांगदा का कहना है कि उन्होंने मिलिट्री परिवारों की महिलाओं के उस ‘खामोश संघर्ष’ को करीब से महसूस किया है, जिसे दुनिया अक्सर देख नहीं पाती।

एक आर्मी ऑफिसर की बेटी होने के नाते चित्रांगदा के लिए अनुशासन और बार-बार होने वाले तबादले कोई नई बात नहीं थी। लेकिन इस फिल्म ने उन्हें एक बेटी के नजरिए से ऊपर उठकर एक पत्नी के नजरिए को समझने का मौका दिया। उन्होंने कहा, बचपन में पिता की कहानियाँ सुनना आम बात थी, लेकिन जब मैंने इस रोल के लिए आर्मी पत्नियों से बात की, तो मुझे अपनी मां की उस मुस्कान के पीछे छिपी चिंता और गर्व का असली मतलब समझ आया।

ताकत और डर का अनोखा मेल

चित्रांगदा के मुताबिक, एक फौजी की पत्नी हर दिन दो विरोधाभासी भावनाओं के साथ जीती है- असीम गर्व और अनकहा डर। उन्होंने बताया कि इस रोल में उन्होंने सिर्फ बहादुरी नहीं, बल्कि उस कोमलता और गरिमा को भी दिखाने की कोशिश की है, जो एक सैनिक को इमोशनल सहारा देती है। फिल्म में वह सलमान खान के किरदार के पीछे एक मजबूत ढाल की तरह खड़ी नजर आएंगी।

इसे भी पढ़ें: योगी सरकार ने 15 लाख से ज्यादा शिक्षकों-कर्मियों को दिया कैशलेस मेडिकल बीमा का तोहफा

गलवान की शौर्य गाथा, 17 अप्रैल को होगी रिलीज

यह फिल्म 15 जून 2020 को गलवान घाटी में भारत और चीन के सैनिकों के बीच हुई ऐतिहासिक और हिंसक झड़प पर आधारित है। उस संघर्ष में देश के 20 जांबाज जवानों ने शहादत दी थी।

निर्देशक: अपूर्व लाखिया

मुख्य कलाकार: सलमान खान, चित्रांगदा सिंह, अंकुर भाटिया, अभिलाष चौधरी।

रिलीज डेट: 17 अप्रैल 2026

इसे भी पढ़ें: पुश्तैनी जमीन को को बताया जा रहा वक्फ संपत्ति

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NEWS CHUSKI के Facebook पेज को LikeTwitterInstagram पर Follow करना न भूलें...