इस वजह से बदल गया शमा सिकंदर का लुक, लोग लगाने लगे थे यह कयास

मुंबई। टीवी अभिनेत्री शमा सिकंदर की इंडस्ट्री में अपनी पहचान है। इसका कारण है कि वह अभिनय से ज्यादा अपनी हॉटनेस की वजह से हमेशा चर्चा में बनी रहती है। शमा सिकंदर अपने फैंस के साथ अक्सर अपनी अनदेखी तस्वीरों को शेयर करती रहती हैं, वहीं उनके फैंस भी उनका नया लुक देखने को बेताब रहते हैं। हाल ही में उनका ऐ म्यूजिक वीडियो ‘हवा करदा’ रिलीज हुआ। इसमें उनके नए लुक को देखकर उनके फैंस हैरान है, वह उनके पुराने लुक को लेकर उनसे सवाल पूछ रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shama Sikander (@shamasikander)

बता दें कि शमा सिकंदर वर्ष 2003 में प्रसारित होने वाले टीवी सीरियल ‘ये मेरी लाइफ है’ से इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई थी। इसमें वह सूट—सलवार में बेहद संजीदा लुक में नजर आईं थी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shama Sikander (@shamasikander)

इस सीरियल के बाद से वह अचानक इंडस्ट्री से दूर हो गईं। लेकिन अब जब वह अचानक से फिर से वापस आई हैं तो उनके इस नए लुक को देखकर उनके फैंस थोड़ा हैरान है। उनके इस लुक को देखकर लोग यह कयास लगाने लगे कि उन्होंने शायद अपनी प्लास्टिक सर्जरी करवाई है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shama Sikander (@shamasikander)

एक अखबार के साथ बातचीत के दौरान लोगों में चल रही इस चर्चा पर विराम लगाते उन्होंने कहा कि सर्जरी की बात अफवाह है, उन्होंने ऐसा कुछ भी नहीं करवाया है। लोगों ने मुझे काफी दिन तक नहीं देखा इस लिए उन्हें ऐसा लग रहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shama Sikander (@shamasikander)

डिप्रेशन की वजह से वह काफी दिन तक इंडस्ट्री से दूर हो गई थी। उन्होंने कहा कि मेरे चेहरे पर लोगों को जो बदलाव दिख रहा है, वह खानपान का असर है। समय के साथ शरीर में बदलाव होते रहते हैं। मैंने प्लास्टिक सर्जरी नहीं करवाई है, पता नहीं लोगों को ऐसा क्यों लगने लगा है। उन्होंने कहा कि लोगों ने मुझे उस वक्त देखा था जब मैं बड़ी हो रही थी। इसलिए उन्हें आज मेरे अंदर बदलाव दिख रहा है, यह बदलाव समय के अनुसार हुआ है।

इसे भी पढ़ें: कैमरे के सामने Rashami Desai ने बदले कपड़े, वीडियो हुआ वायरल

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NEWS CHUSKI के Facebook पेज को LikeTwitterInstagram पर Follow करना न भूलें...