Basti News: ग्रामीणों ने मतदाता सूची में अवैध नामांकन का लगाया आरोप, एडीएम को सौंपा ज्ञापन

voter list illegal enrollment complaint

Basti News: बस्ती के कुदरहा विकास खंड के ग्राम पंचायत चकिया में आगामी पंचायत चुनावों को लेकर एक नया विवाद खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने मतदाता सूची में अवैध तरीके से नाम दर्ज कराने का गंभीर आरोप लगाते हुए प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की है।

ग्रामीणों का कहना है कि दूसरी ग्राम पंचायतों के लोगों ने गलत तरीके से चकिया पंचायत की मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करा लिया है। उनका आरोप है कि इससे आगामी पंचायत चुनावों की निष्पक्षता खतरे में पड़ सकती है। ग्रामीणों की मुख्य मांग है कि पूरे मामले की तत्काल जांच कराई जाए, अवैध रूप से दर्ज सभी नाम हटाए जाएं और दोषी बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

इसे भी पढ़ें: ईरान में आंदोलन को कुचलने के लिए खौफनाक बासिज बल तैनात

सरदार सेना के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य चौधरी बृजेश पटेल के नेतृत्व में ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल उप जिलाधिकारी (एडीएम) के पास पहुंचा। उन्होंने मतदाता सूची की जांच और अवैध नामों को रद्द करने की मांग करते हुए एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन प्राप्त करने के बाद एडीएम ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि मामले की जल्द से जल्द जांच कराई जाएगी और जांच में दोषी पाए जाने पर नियमानुसार जरूरी कार्रवाई की जाएगी। इस ज्ञापन को सरिता, मनीता, अनिल कुमार, विनोद चौधरी, पंचराम यादव, उर्मिला देवी, सन्तोष समेत दर्जनों ग्रामीणों ने मिलकर तैयार किया और प्रशासन को सौंपा।

इसे भी पढ़ें: बार बालाओं के साथ एसडीएम-पुलिस का नंगा नाच

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NEWS CHUSKI के Facebook पेज को LikeTwitterInstagram पर Follow करना न भूलें...