Basti News: ओबीसी मोर्चा ने चौकी प्रभारी पर लगे गंभीर आरोप, स्थानांतरण किए जाने की मांग

Basti police controversy

Basti News: बस्ती में एक पुलिस अधिकारी के आचरण को लेकर गंभीर आरोप लगे हैं और उनके तत्काल स्थानांतरण की मांग उठ रही है। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष राम सुमेर यादव ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक को पत्र तथा मुख्यमंत्री, गृह मंत्री और वरिष्ठ अधिकारियों को रजिस्टर्ड पत्र भेजकर परसुरामपुर थाने की सिकंदरपुर चौकी के प्रभारी उमेश चंद्र वर्मा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

राम सुमेर यादव द्वारा भेजे गए पत्र में चौकी प्रभारी उमेश चंद्र वर्मा पर निम्नलिखित गंभीर आरोप लगाए गए हैं। उन पर आरोप है कि वे जुआ सहित विभिन्न अवैध कामों में संलिप्त रहकर पैसे की वसूली करते हैं। थाना प्रभारी को शिकायत करने पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरोप है कि वे शाम को शराब पीकर आम लोगों व फरियादियों को गाली-गलौज करते हैं और उनका अपमान करते हैं। उन पर सिकंदरपुर और हैदराबाद की महिलाओं व लड़कियों को बार-बार फोन करके परेशान करने का आरोप लगाया गया है।

इसे भी पढ़ें: ग्रामीणों ने बीएलओ पर मतदाता सूची में गड़बड़ी का लगाया आरोप

पिछला विवादास्पद रिकॉर्ड

पत्र में बताया गया है कि 2023 में भी जब वे इसी चौकी के प्रभारी थे, तब शिकायतों के बाद उनका स्थानांतरण किया गया था। इसके अलावा, रोडवेज में नौकरी के दौरान भी अधिकारियों से झगड़े के चलते उनके खिलाफ जांच चल रही है और उनका 15 दिन का वेतन भी काटा गया था।

राम सुमेर यादव ने दोहराते हुए कहा है कि चौकी प्रभारी का यह व्यवहार पुलिस विभाग और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुशासन की मंशा दोनों की छवि धूमिल कर रहा है। क्षेत्र की जनता उनके आचरण से त्रस्त है। इसलिए, उमेश चंद्र वर्मा की सिकंदरपुर चौकी से तत्काल प्रभाव से हटाकर स्थानांतरण किया जाना चाहिए और उनके आरोपों की गहन जांच कराई जानी चाहिए।

इसे भी पढ़ें: 13 जनवरी को आ रही है नई टाटा पंच

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NEWS CHUSKI के Facebook पेज को LikeTwitterInstagram पर Follow करना न भूलें...