Basti News: हर अपराध का हिसाब होता है। अपराधी कितना भी रसूखदार क्यों न हो एक न एक दिन वह कानून के दायरे में जरूर आता है। उत्तर प्रदेश (UP) के बस्ती जनपद के रुधौली नगर पंचायत अध्यक्ष और समाजवादी पार्टी नेता धीरसेन निषाद (Dhirsen Nishad) को दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, धीरसेन निषाद (Dhirsen Nishad) को छावनी थाने के पास से गिरफ्तार किया है। सपा नेता पर नौकरी के नाम पर महिला के साथ दुष्कर्म और शारीरिक शोषण आरोप का आरोप है। पीड़िता की तहरीर पर एसपी के निर्देश पर बीते दिनों नगर पंचायत अध्यक्ष धीरसेन निषाद (Dhirsen Nishad) के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया था।

सपा नेता धीरसेन निषाद पर आरोप है कि नौकरी दिलाने के नाम पर वह महिलाओं का शोषण करता था। मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपी घर छोड़कर फरार हो गया था। सपा नेता धीरसेन निषाद अपराधी प्रवृत्ति का है उस पर पत्रकार पर हमला करवाने और एक लड़की की दुष्कर्म के बाद हत्या करने का पहले से मुकदमा चल रहा है। पीड़िता के मुताबिक, गांव के ही युवक मायाराम पाठक ने उसे विश्वास में लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष रुधौली धीरसेन निषाद के पास भेजा और भरोसा दिलाया था कि वह तुमको नौकरी दिलवाएंगे। सपा नेता से मिलने के बाद वह उसके जाल में फंस गई।

जानकारी के मुताबिक धीरसेन निषाद दोबारा से रुधौली नगर पंचायत अध्यक्ष चुने गए हैं। लेकिन इस बार उनके हाव-भाव और व्यवहार में काफी फर्क देखने को मिल रहा है। इतना ही नहीं दूसरी बार अध्यक्ष बनने के बाद धीरसेन निषाद पर सिद्धार्थ नगर जनपद की एक बेटी की रेप के बाद हत्या का मामला अभी चल ही रहा है।

अगस्त 2022 में मिली नौकरी

पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर सपा नेता पर नौकरी के नाम पर शारीरिक शोषण सहित कई गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला के मुताबिक गांव के ही मायाराम पाठक नाम के एक युवक के कहने पर वह नगर पंचायत अध्यक्ष रुधौली के पास गई थी। उन्होंने पूरा विश्वास दिलाया था कि तुमको नौकरी दिलवाएंगे। उसे नगर पंचायत अध्यक्ष के करतूतों के बारे में नहीं बताया गया और वह सपा नेता के हवस की शिकार हो गई। पीड़िता का आरोप है कि नौकरी के नाम पर सपा नेता धीरसेन निषाद ने कई बार उसका शारीरिक संबंध बना चुका है। आरोप है कि उसने कभी आवास, तो कभी गौशाला में, तो कहीं एकांत जगह बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म करते थे। कई महीने बीत जाने के बावजूद भी जब नौकरी नहीं मिली तो महिला ने नेता को उसकी करतूतों को उजागर करने की धमकी दी, जिसपर अगस्त, 2022 में उसे नौकरी मिल गई।

इसे भी पढ़ें: सपा नेता पर नौकरी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप

पीड़िता ने दी थी आत्मदाह की धमकी

नौकरी मिलने के बाद भी सपा नेता धीरसेन ने उसका शारीरिक संबंध बनाना बंद नहीं किया। इसके चलते उसे कई बार गर्भपात भी करना पड़ा, इसके बावजूद भी सपा नेता उसे आजा नहीं कर रहा है। पीड़िता नगर पंचायत अध्यक्ष धीरसेन निषाद के शोषण से ऊब गई और पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर इंसाफ की गुहार लगाई थी। पीड़िता ने कहा था कि पुलिस अगर दरिंदे के खिलाफ कार्रवाई नहीं करती है तो वह पुलिस पुलिस अधीक्षक बस्ती के सामने आत्मदाह करने को मजबूर होगी।

इसे भी पढ़ें: ट्रेन में गंभीर हालत में मिली महिला हेड कांस्टेबल, दुष्कर्म की आशंका

Spread the news