Basti News: अधिकारियों के भरोसे चल रही उत्तर प्रदेश सरकार में न सिर्फ फरियादी परेशान हैं, बल्कि अधिकारी अब सीएम योगी को भी चूना लगाने से नहीं चूक रहे हैं। अधिकारियों के फजीवाड़े से जहां हर कोई परेशान है, वहीं फर्जी किसान बनकर बस्ती उद्यान विभाग के तीन कर्मचारियों ने योगी सरकार को चूना लगा दिया है। मामले की शिकायत मुख्यमंत्री से होने के बाद हड़कंप मच गया है। मामले में आनन-फानन में जांच बिठा दी गई है। जानकारी के मुताबिक, जांच में एक अधिकारी समेत दो कर्मचारियों का फर्जीवाड़ा सामने आया है। बता दें कि बीते दिनों राजधानी लखनऊ में आम महोत्सव 2023 का आयोजन किया गया था। इस आयोजन के जरिए सरकार ने आम की पैदावार करने वाले सैकड़ों किसानों को मेहनत का प्रदर्शन करने का मौका दिया था। इस प्रतियोगिता में आम की पैदा करने वाले किसानों को पुरस्कार सहित एक चांदी का आम दिया गया था।

सरकारी कर्मचारी बन गए फर्जी किसान

बस्ती उद्यान विभाग ने सरकारी चांदी के आम को झटकने के लिए कुचक्र रचा और विभाग के कर्मचारियों को ही किसान बना कर इनाम झटक लिया। उद्यान विभाग के अधिकारियों की कारगुजारी से आज बस्ती शर्मसार हो गया है। बस्ती जनपद के किसानों ने भी हर वर्ष की तरह महोत्सव में हिस्सा लिया। लेकिन कार्यक्रम में अचानक बड़े अधिकारी पहुंच गए। बस्ती के किसानों के आम को उद्यान विभाग के कर्मचारियों ने अपने नाम से पेश कर खुद ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से पुरस्कार झटक लिया। वहीं असली किसान कुछ समझ नहीं पाए और इसकी जानकारी होने पर वह हैरान रह गए।

Basti News

उद्यान विभाग का फर्जीवाड़ा सामने आने पर संयुक्त निदेशक जिला औद्यानिक केंद्र डॉक्टर अतुल सिंह ने जांच बिठा दी। सूत्रों के मुताबिक, पुरस्कार लेने वाले कर्मचारियों में एक कृषि वैज्ञानिक, माली और खुद संयुक्त निदेशक के ड्राइवर शामिल हैं। बताया जा रहा है कि अधिकारी के इशारे पर सरकारी पुरस्कार पर इस तरह का डाका डाला गया। जानकारों की मानें तो उत्तर प्रदेश आम महोत्सव में आम की किस्मों के आधार पर पुरस्कार केवल आम उत्पादक किसानों को ही दिया जाता है। आप प्रदर्शनी में बस्ती जिले से भी आम उत्पादक किसानों ने भी हिस्सा लिया था।

इसे भी पढ़ें: छात्र संसद से होता है नेतृत्व क्षमता का विकास

अधिकारी समेत दो कर्मचारियों का नाम

अधिकारियों की करगुजारी का नतीजा रहा कि असली किसान प्रतियोगिता में शामिल होने के बावजूद भी इनाम पाने से वंचित रह गए। जबकि प्रदर्शनी में उनके पैदा किए गए रंगीन आमों की किस्मों को पेश किया गया था। बस्ती उद्यान विभाग में कार्यरत शुभम सिंह नामक कर्मचारी ने फर्जी किसान बनकर 2 पुरस्कार झटक लिए। वहीं माली संजय ने 4 और संयुक्त निदेशक के ड्राइवर राम सुभावन ने 1 पुरस्कार हासिल किए। मजे की बात यह है कि इस दौरान संयुक्त निदेशक अतुल कुमार सिंह महोत्सव के स्टाल पर उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें: यूपी के 74 जिलों में खुलेंगे क्रिटिकल केयर ब्लॉक

Spread the news