Basti: भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पण्डित जवाहर लाल नेहरू को उनकी जयंती के अवसर पर कांग्रेसजनों ने याद किया। पार्टी दफ्तर पर जिलाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ‘ज्ञानू’ की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने पण्डित नेहरू के चित्र पर मार्ल्यापण कर उन्हें युग दृष्टा और आधुनिक भारत का निर्माता बताया। पूर्व जिलाध्यक्ष अनिरूद्ध त्रिपाठी ने कहा मौजूदा राजनीति बहुत दूषित हो चुकी है।

सत्ता के लालची भारत के लोकतंत्र को धीरे-धीरे निष्प्राण कर रहे हैं। जबकि पण्डित नेहरू ने जिस बुनियाद पर भारत को वैश्विक पटल पर स्थापित किया था, आज भी कायम है और दुनिया भर के देशों में भारत को सम्मान मिलता है। उन्होंने पण्डित नेहरू के विचारों को मौजूदा परिवेश में अत्यधिक प्रासंगिक बताया। जिलाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ने कहा पण्डित नेहरू एक दृढ़ निश्चय वाले नेता थे। उन्हें भारत से अगाध प्रेम था, विद्यार्थियों में वे भारत का भविष्य देखते थे, इसीलिये वे उनके सबसे करीब थे। बच्चों के प्रति उनके अगाध प्रेम ने उन्हें दुनियां भर के बच्चों के लिये चाचा नेहरू बना दिया।

अशोक श्रीवास्तव ने कहा, पण्डित नेहरू आध्यात्मिक विचारों के थे। उन्होंने अपने सेवाकाल में ही अपनी इच्छा व्यक्त कर दी थी, कि निधन के बाद उनके शरीर से बनी राख को भारत की आबोहवा में बिखेर दिया जाये, जिससे वे खुद को हर जन्म में भारत के निकट पायें और उनकी आत्मा यहां की मिट्टी और जलवायु को महसूस करती रहे। मरणोपरान्त उनकी ये इच्छा पूरी की गई। कार्यक्रम का संचालन पार्टी प्रवक्ता मो. रफीक खां ने किया। कार्यक्रम को कौशल त्रिपाठी, लालजीत पहलवान सहित कई लोगों ने सम्बोधित किया और पण्डित नेहरू को आधुनिक भारत का शिल्पकार बताया।

इसे भी पढ़ें: राहुल के एक्सरे का अखिलेश ने किया सीटी स्कैन

इस अवसर पर आम आदमी पार्टी छोड़कर आये डीएन शास्त्री तथा लक्ष्मी यादव को जिलाध्यक्ष एवं शकुन्तला देवी ने पार्टी में शामिल कराया और प्राथमिक सदस्यता दिलाई। विनय तिवारी, सुनील कुमार पाण्डेय, शकुन्तला देवी, सुजीत कुमार शुक्ला, शिवविभूति मिश्रा, मुकेश कुमार शुक्ल, आरवी भारती, अमर बहादुर शुक्ला, अतीउल्लाह सिद्धीकी, स्पर्श गुप्ता, भूमिधर गुप्ता, मो. अशरफ अली, राकेश मणि त्रिपाठी, सर्वेश कुमार शुक्ल, शौकत अली नन्हू, अलीम अख्तर, मनोज त्रिपाठी, रामधीरज चौधरी, इजहार अहमद आदि उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें: Children Day पर बच्चों से मिले सीएम, उज्ज्वल भविष्य का दिया आशीर्वाद

Spread the news