Bareilly News: आशिया से अंशिका बनीं युवती, मेले में मिले साथी मोनू से मंदिर में की शादी
Bareilly News: प्रेम की वह ताकत जो पहचान और धर्म की सीमाओं को पार कर दे, उसकी एक सुंदर मिसाल जिले के मीरगंज कस्बे से सामने आई है। यहां एक युवती ने अपने प्यार के लिए न केवल अपना नाम बदला, बल्कि अपना धर्म भी बदल लिया। आशिया खान नाम की यह युवती अब अंशिका बन गई हैं और उन्होंने अपने प्रेमी मोनू के साथ हिंदू रीति-रिवाज से विवाह कर लिया है।
इस प्रेम कहानी की शुरुआत एक मेले से हुई। अंशिका (पूर्व नाम आशिया) बताती हैं कि उनकी मुलाकात भोजीपुरा के एक मेले में मोनू से हुई। पहली ही नजर में दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया। उन्होंने एक-दूसरे का मोबाइल नंबर लिया और बातचीत शुरू हो गई। बातचीत मुलाकातों में बदली और धीरे-धीरे दोनों ने हमेशा साथ रहने का फैसला कर लिया।
किसी ने नहीं डराया-धमकाया
अंशिका ने साफ किया कि यह पूरी तरह से उनकी अपनी और स्वैच्छिक पसंद है। उन्होंने कहा, मैं मोनू के साथ अपनी मर्जी से शादी करना चाहती हूं। किसी ने कोई डराया-धमकाया नहीं है। उन्होंने यह भी बताया कि वह पिछले चार सालों से सनातन धर्म के प्रति आकर्षित थीं और मंदिर भी जाती थीं।
इसे भी पढ़ें: ईरान में नारों से निकलकर विरोध व्यवस्था बदलो की मांग बन रहा
हिंदू रीति-रिवाज से संपन्न हुआ विवाह
दोनों ने सभी कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद बरेली के अगस्त्य मुनि आश्रम में हिंदू रीति-रिवाज से विवाह कर लिया। विवाह से पहले आश्रम के पंडितों ने उनका शुद्धिकरण संस्कार भी कराया, जिसमें गंगाजल और गायत्री मंत्र का जाप शामिल था। अंशिका ने बताया कि उनके परिवार में चार भाई और दो बहनें हैं। उनकी एक बहन भोजीपुरा में रहती हैं, जहां मेले में उनकी मुलाकात मोनू से हुई थी।
इसे भी पढ़ें: रेप और धर्मांतरण का आरोपी KGMU डॉक्टर रमीजुद्दीन गिरफ्तार
