Bajaj Pulsar 180 जल्द होगी लॉन्च, जानिए नई बाइक में क्या-क्या है खास
Newschuski Digital Desk: बाइक लवर्स के बीच धाकड़ पहचान रखने वाली बजाज पल्सर 180 फिर से वापसी करने जा रही है। कंपनी इस बाइक को जल्द ही लॉन्च कर सकती है। लॉन्च से पहले नई पल्सर 180 को डीलरशिप पर देखा गया है, जिससे यह साफ हो गया है कि कंपनी 180 सीसी सेगमेंट में अपने क्लासिक पल्सर पोर्टफोलियो को एक बार फिर मजबूत करने की तैयारी में है।
नई पल्सर 180 नए स्टाइल, मॉडर्न फीचर्स और अपनी उन्हीं खासियतों के साथ वापसी करेगी, जिन्होंने इसे सालों तक बाइक लवर्स की पहली पसंद बनाए रखा। लेटेस्ट फोटोज से अंदाजा लगाया जा रहा है कि कंपनी ने इस बार काफी कुछ नया पेश किया है।
स्पोर्टी लुक और दमदार डिजाइन
शोरूम में दिखी मोटरसाइकिल में लेटेस्ट क्लासिक पल्सर डिजाइन लैंग्वेज का इस्तेमाल किया गया है। इसके स्टाइल एलिमेंट्स अपडेटेड पल्सर 150 से काफी मिलते-जुलते हैं। बाइक को ब्लैक पेंट फिनिश के साथ रेड और ग्रे ग्राफिक्स दिए गए हैं। इसमें बेहतरीन कर्व्स वाला फ्यूल टैंक, स्पोर्टी साइड पैनल और शार्प टेल सेक्शन है। टेल पर लगा खास ‘180’ स्टिकर इस मॉडल को एक अलग पहचान देता है।

एलईडी हेडलाइट और फुली डिजिटल डिस्प्ले
सबसे बड़ा विजुअल चेंज नया एलईडी हेडलाइट सेटअप है, जो पहले के मुकाबले काफी ज्यादा अग्रेसिव और प्रीमियम दिखता है। बाइक में एलईडी टर्न इंडिकेटर भी दिए गए हैं, जो इसे नई जेनरेशन के पल्सर मॉडल्स के समान बनाते हैं।
कंपनी इसमें फुली डिजिटल एलसीडी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी ऑफर करने जा रही है। टॉप ट्रिम्स वाले मॉडल्स में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन जैसी सुविधाएं मिल सकती हैं।
17 इंच के अलॉय वील और शानदार एग्जॉस्ट
डीलरशिप पर दिखे मॉडल में रियर डिस्क ब्रेक, 17 इंच के अलॉय वील और एक बड़ा ब्लैक-फिनिश एग्जॉस्ट दिया गया है। इस एग्जॉस्ट का डिजाइन पल्सर 220F से इंस्पायर्ड है, जो बाइक के स्पोर्टी लुक को और भी जबरदस्त बना देता है।
इसे भी पढ़ें: संगीत सोम ने दी A की नई परिभाषा: अतीक-अखिलेश-आतंकवाद
इंजन और परफॉर्मेंस
मैकेनिकली, नई पल्सर 180 में वही 178.6 सीसी सिंगल-सिलेंडर एयर-कूल्ड इंजन ऑफर किए जाने की उम्मीद है। हालांकि, इसे अब नए एमिशन नॉर्म्स और E20 फ्यूल के हिसाब से तैयार किया गया है। पुराने वर्जन में राइडर्स को 17 हॉर्सपावर और 14.2 एनएम का टॉर्क मिलता था, जो 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ पेयर्ड था।
क्या हो सकती है कीमत
फिलहाल, पल्सर 150 की कीमत 1.10 लाख रुपये और 220F की कीमत 1.29 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। नई पल्सर 180 कीमत के मामले में इन दोनों मॉडलों के बीच आ सकती है। कंपनी ने अभी आधिकारिक लॉन्च डेट या कीमत की घोषणा नहीं की है, लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही इसे लॉन्च किया जाएगा। पल्सर के फैंस के लिए यह वापसी बेहद खास होने वाली है।
इसे भी पढ़ें: समाजवाद के नाम पर परिवारवादी खा जाते थे गरीबों का हकः सीएम योगी
