Ram Temple Inauguration Update: भगवान श्रीराम की जन्म स्थली अयोध्या में चल रहे राम मंदिर निर्माण (Ayodhya Ram temple) के पूरे होने का एलान हो चुका है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने गुरुवार को त्रिपुरा में एक कार्यक्रम के दौरान राम मंदिर के उछ्घाटन की तारीख का एलान कर दिया है। अयोध्या में बन रहे श्री राम मंदिर (Ram Mandir Inauguration) का उद्घाटन 1 जनवरी, 2024 को किया जाएगा।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने त्रिपुरा में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अदालतों के जरिए राम मंदिर निर्माण में अड़ंगा डाला। हमारी सरकार बनते ही सुप्रीम कोर्ट का फैसला आया और पीएम मोदी ने भूमि पूजन कर राम मंदिर निर्माण का कार्य शुरू करवाय। 1 जनवरी, 2024 को यह मंदिर (Ram Mandir Inauguration) बनकर तैयार होगा।

गौरतलब है कि वर्ष 2024 में आम चुनाव होने हैं। ऐसे में राम मंदिर का उद्घाटन सत्तारूढ़ भाजपा के लिए एक मील का पत्थर साबित होने की उम्मीद है। अमित शाह ने कहा कि वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान मैं भारतीय जनता पार्टी का अध्यक्ष था। उस समय राहुल गांधी कांग्रेस के अध्यक्ष थे। वह अक्सर पूछते थे कि मंदिर वहीं बनाएंगे, लेकिन तारीख नहीं बताएंगे। तो राहुल बाबा कान खोलकर सुन लो 1 जनवरी, 2024 को अयोध्या में गगनचुंबी भगवान श्री राम मंदिर आपको बनकर तैयार मिलेगा।

इसे भी पढ़ें: अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन बसपा में शामिल

उन्होंने कहा कि सिर्फ राम मंदिर ही नहीं, कुछ वर्ष और इंतजार कीजिए मां त्रिपुर सुंदरी का मंदिर भी ऐसा भव्य बनेगा कि पूरी दुनिया यहां देखने आएगी। बता दें कि भाजपा ने 2024 में जीत सुनिष्चित करने और पीएम मोदी को एकबार फिर से केंद्र की सत्ता में लाने की रणनीति पर काम शुरू कर दिया है। भाजपा की यही रणनीति विपक्ष की एकजुटता पर भारी पड़ रही है।

इसे भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले पर लगाई रोक

Spread the news