Ayodhya News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) अपने अयोध्या दौरे के दूसरे दिन संतों से मिले और उनका हालचाल जाना। गुरुवार सुबह सीएम योगी (CM Yogi) सबसे पहले कारसेवकपुरम में श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय से मिलने पहुंचे। यहां सीएम ने उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी हासिल की, फिर राम मंदिर निर्माण को लेकर भी चर्चा की। इस दौरान प्रदेश सरकार के काबीना मंत्री सूर्य प्रताप शाही, श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्र, विहिप के वरिष्ठ सदस्य पुरुषोत्तम नारायण सिंह आदि भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने संतों संग जलपान भी किया।

Ayodhya News

मुख्यमंत्री बड़ा भक्तमाल भी पहुंचे। यहां सीएम ने कौशल किशोरदास महाराज से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। यहां सीएम को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान महंत अवधेश दास, नागा राम लखनदास आदि संत भी मौजूद रहे।

Ayodhya News

गोरक्षपीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ मणिराम दास की छावनी में महंत नृत्य गोपाल दास के पास पहुंचे। यहां उन्होंने महंत श्री के स्वास्थ्य के बारे में जाना।

इसे भी पढ़ें: देवराहा ने ही इंदिरा गांधी को बनवाया था दोबारा प्रधानमंत्री

इसे भी पढ़ें: जैक डोर्सी ने मोदी सरकार को मारा चाटा

Spread the news