विराट के घर गूंजी किलकारी, अनुष्का ने बेटी को दिया जन्म, प्रशंसकों में खुशी की लहर

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के घर किलकारी गूंज गई है। उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने आज बेटी को जन्म दिया है। यह जानकारी विराट कोहली ने खुद इंस्टाग्राम और ट्विटर पोस्ट लिखकर दी है। विराट ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि आप लोगों को खुशी के साथ यह सूचित कर रहा हूं कि हमारे घर बेटी का जन्म हुआ है। आप सभी के स्नेह, प्यार और प्रार्थनाओं के लिए शुक्रिया।

उन्होंने लिखा हम दोनों को यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि आज दोपहर हमारे यहां बेटी हुई है। हम आपके प्यार और मंगलकामनाओं के लिए दिल से आभारी हैं। अनुष्का और हमारी बेटी, दोनों बिलकुल ठीक है और हमारा यह सौभाग्य है कि हमें जिंदगी का यह चैप्टर अनुभव करने के लिए मिला। हम जानते हैं कि आप यह जरूर समझेंगे कि इस समय हम सब को थोड़ी प्राइवेसी चाहिए होगी। बेटी के जन्म की खबर आते ही सोशल मीडिया पर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को बधाई देने का तांता लगा हुआ है।

गौरतलब है कि विराट कोहली ने ट्विटर के साथ ही इंस्टाग्राम और फेसबुक पर भी अपने फैन्स के साथ पिता बनने की यह खुशी शेयर की है। वहीं इससे पहले अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने गत वर्ष अगस्त में अपने फैन्स को जानकारी दी थी कि जनवरी, 2021 में उनके घर नया मेहमान आने वाला है। तभी से दोनों काफी चर्चा में थे। अनुष्का अक्सर वह सोशल मीडिया पर बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए अपनी तस्वीरें साझा करती रहती थीं। बीते दिनों उन्होंने एक मैगजीन के कवर पेज के लिए फोटो शूट कराया था। इसी मैगजीन को इंटरव्यू देते हुए अनुष्का शर्मा ने कहा था कि वह अपने बेबी को सोशल मीडिया से दूर रखेंगी।

इसे भी पढ़ें: BCCI ने दर्ज की शिकायत, सिडनी टेस्ट के दौरान बुमराह और सिराज पर की गई नस्लीय टिप्पणी

उन्होंने बच्चों के पीछे लगी मीडिया पर तमाचा लगाते हुए कहा था कि किसी भी बच्चे को स्पेशल नहीं माना जाना चाहिए। ऐसी स्थिति से बचना बड़े लोगों के लिए काफी कठिन हो जाता है। गौरतलब है कि करीना कपूर के बेटे तैमूर को जिस तरह मीडिया हाई लाइट करता रहता है। उससे मीडिया की साख पर सवाल उठना लाजिमी हो जाता है। तैमूर कब क्या—क्या करता है उसके गारिजियन से ज्यादा आज की मीडिया बताने में लगी रहती है। जिससे पाठकों और दर्शकों के बीच गंभीर पत्रकारिता करने वालों की भी आलोचना होती रहती है।

इसे भी पढ़ें: नुसरत और निखिल की शादी खतरे में, इस को-स्टार को डेट कर रही एक्ट्रेस!

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NEWS CHUSKI के Facebook पेज को LikeTwitterInstagram पर Follow करना न भूलें...