भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे मंहगी अभिनेत्री हैं आम्रपाली दुबे, जानें एक फिल्म के लिए कितना लेती हैं फीस

नई दिल्ली। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में कई सितारे धमाल मचा रहे हैं। इनमें से एक एक्ट्रेस हैं आम्रपाली दुबे जो तकरीबन छह साल से भोजपुरी सिनेमा में तहलका मचाए हुए हैं। आम्रपाली का जन्म 11 जनवरी, 1987 को गोरखपुर में हुआ था। वह 33 साल की हैं। आम्रपाली अपने दादा के पास मुंबई शिफ्ट हो गई थीं। उन्होंने भवन कॉलेज मुंबई से ग्रेजुएशन किया था। आम्रपाली ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 2008 में टीवी शो ‘सात फेरे: सलोनी का सफ़र’ से की थी जहां उन्हें श्वेता सिंह के किरदार में देखा गया था।

आम्रपाली को टीवी शो ‘रहना है तेरी पलकों की छाओं में’ से पहचान मिली थी। उन्होंने सीरियल ‘मायका’ में भी लीड भूमिका निभाई थी। आम्रपाली ने ‘निरहुआ हिंदुस्तानी’ से 2014 में भोजपुरी सिनेमा में कदम रखा था। इसमें उनके अपोजिट निरहुआ थे। आम्रपाली न केवल एक्ट्रेस बल्कि एक सिंगर भी हैं। उनका पहला एल्बम ‘आवा ऐ आम्रपाली निरहुआ रंग डाली’ खूब पॉपुलर हुआ था।

आम्रपाली की सबसे ज्यादा हिट जोड़ी दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के साथ बनी जिनके साथ उन्होंने तकरीबन दो दर्जन से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। आम्रपाली की पॉपुलैरिटी इस कदर है कि वह भोजपुरी सिनेमा की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस हैं। उन्हें एक फिल्म के लिए तकरीबन 10 लाख रुपए की फीस मिलती है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NEWS CHUSKI के Facebook पेज को LikeTwitterInstagram पर Follow करना न भूलें...