Akanksha Dubey Suicide: भोजपुरी फिल्म एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) की मौत के मामले में फिल्म अभिनेता समर सिंह (samar singh) की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है। समर सिंह की तलाश कर रही पुलिस ने अब उनके के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है। वहीं पुलिस अब समर सिंह के विदेश भाग जाने का अंदेशा जाता रही है। हालांकि तरफ पुलिस समर सिंह (samar singh) की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस अब तक मुंबई, पटना, वाराणसी समेत आजमगढ़ के कई स्थानों पर छापेमारी कर चुकी है, लेकिन समर सिंह अभी भी पुलिस की पकड़ से काफी दूर है।

Akanksha Dubey

गौरतलब है कि आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) आत्महत्या मामले में पुलिस ने समर सिंह (samar singh) के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वहीं एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) की मौत के बाद से ही समर सिंह फरार चल रहा है। पुलिस उसकी तलाश जगह-जगह छापेमारी कर रही है। वहीं पुलिस अब उसके विदेश भाग जाने की शक जाहिर कर रही है। इसी अंदेशे के चलते पुलिस ने समर सिंह के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कर दिया है।

इसे भी पढ़ें: अखिलेश यादव का करीबी है आकांक्षा सुसाइड केस में आरोपी समर सिंह

बता दें कि अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने गत 25 मार्च की रात को वाराणसी के होटल सौमेन्द्र में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। जबकि आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे का आरोप है कि उनकी बेटी ने आत्महत्या नहीं की है, बल्कि उसकी हत्या हुई है। मध् दुबे ने इस मामले में भोजपुरी गायक और अभिनेता समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस सूत्रों की मानें तो आकांक्षा दुबे, समर सिंह के साथ लिव इन रिलेशनशिप में थीं। किसी बात को लेकर उनका समर सिंह के साथ ब्रेकअप हो गया था। आकांक्षा दुबे 25 मार्च की रात समर सिंह से ब्रेकअप करके लौटी थीं।

इसे भी पढ़ें: भोजपुरी गाने पर एक्ट्रेस ने मचाया धमाल

Spread the news