Ram Navami Violence: उपद्रवियों के निशाने पर अब हिंदू त्योहार व पर्व आ गए हैं। गुजरात, बंगाल और बिहार के बाद रामनवमी के शोभायात्रा पर झारखंड में भी हिंसा भड़क गई है। यहां जमशेदपुर के हल्दीपोखर इलाके में हुए विवाद में 5 लोगों के घायल होने की खबर है। इस दौरान आक्रोशित भीड़ ने पुलिस पर हमला बोल दिया और उनकी गाड़ियों में भी तोड़ फोड़ की। हालांकि पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर हालात को काबू में कर लिया। जानकारी के मुताबिक जमशेदपुर के जुगसलाई इलाके में शुक्रवार को कुछ लोगों ने रामनवमी के परायण करते हुए शोभायात्रा निकाली थी। इस दौरान दूसरे पक्ष के शोभायात्रा के विरोध में सड़क पर आ गए।

इससे गुस्साए लोगों ने विरोध में बाटा चौक पर हनुमान चालिसा का पाठ शुरू कर दिया। इसके बाद हालात देखते ही देखते इतने बिगड़ गए कि दोनों पक्षों की तरफ से नारेबाजी के साथ पथराव शुरू हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत करने की कोशिश की, लेकिन उग्र भीड़ ने टायर में आग लगाकर फेंकने शुरू कर दिए। पुलिस की गाड़ियों पर हमला कर तोड़फोड़ किया गया। हालात बेकाबू होते देख पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए उपद्रवियों को खदेड़ा।

इसे भी पढ़ें: रामनवमी पर बवाल, हावड़ा में आगजनी

वहीं देर रात जमशेदपुर के एसपी और डीएम घटना स्थल पर पहुंचे और काफी देर तक वहां लोगों से बातचीत की। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यहां हालात काबू तो हो गए हैं, लेकिन व्यक्तिगत और सार्वजनिक संपत्ति को काफी नुकसान पहुंचा है। पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त ने बताया कि स्थिति अब नियंत्रण में है। जिले में धारा 144 लगा दी गई है। बता दें कि इससे पहले रामनवमी के मौके पर पश्चिम बंगाल के हावड़ा में हिंसा हुई थी। वहीं गुजरात के वड़ोदरा, महाराष्ट्र के संभाजीनगर और बिहार के सासाराम नालंदा से जुलूस के दौरान हिंसा हुई। इन सभी स्थानों पर पत्थरबाजी और आगजनी की घटनाएं हुईं। पश्चिम बंगाल में अभी भी तनाव की स्थिति बनी हुई है, शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद उपद्रवियों ने एकबार फिर हिंदू घरों को निशाना बनाते हुए पत्थरबाजी की।

इसे भी पढ़ें: आरोपी समर सिंह के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

Spread the news