स्पा सेंटर में दिल्ली की युवती के साथ गैंगरेप का आरोप, आरोपी फरार

gurugram spa centre gangrape

Newschuski Digital Desk: गुरुग्राम में एक स्पा सेंटर में एक 29 वर्षीय महिला के साथ सामूहिक बलात्कार (गैंगरेप) का खुलासा हुआ है। पीड़िता दिल्ली की रहने वाली है और उसने आरोप लगाया है कि उसे खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर दो लोगों ने यौन शोषण का शिकार बनाया। इस घटना के बाद दोनों आरोपी फरार हैं।

पुलिस के मुताबिक, यह घटना 13 जनवरी की रात हुई, लेकिन महिला ने रविवार को आकर शिकायत दर्ज कराई। महिला ने पुलिस को बताया कि सेक्टर 45 में एक स्पा सेंटर में उसके साथ गैंगरेप किया गया। आरोपियों ने घटना का वीडियो भी बनाया और उसे धमकी दी कि अगर उसने किसी को बताया तो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जाएगा।

बाइक पर बैठकर पहुंची थी स्पा

पुलिस जांच से पता चला है कि पीड़िता पश्चिमी दिल्ली के उत्तम नगर की मूल निवासी है, लेकिन फिलहाल गुरुग्राम के सेक्टर 39 में किराए पर रहती है। उसने बताया कि उसका एक आरोपी के साथ तीन महीने से रिश्ता चल रहा था। 13 जनवरी की रात करीब 11 बजे उसी आरोपी ने उसे मिलने के लिए बुलाया और बाइक पर बैठाकर एक स्पा सेंटर ले गया।

स्पा में दोस्त पहले से मौजूद था

स्पा सेंटर उस समय बंद था, लेकिन आरोपी के पास उसकी चाबियां थीं। वहां पहले से ही आरोपी का एक दोस्त मौजूद था। महिला के मुताबिक, उसे वहां कुछ स्नैक्स और सॉफ्ट ड्रिंक दी गई, जिसमें शायद नींद की दवा मिली हुई थी क्योंकि कुछ देर बाद उसे नींद आने लगी। इसके बाद दोनों लोगों ने उसके साथ दुराचार किया। जब वह होश में आई तो उन्होंने उसे डरा-धमकाकर चुप रहने को कहा।

इसे भी पढ़ें: नितिन नबीन बने भाजपा के सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष

पश्चिम बंगाल के हैं आरोपी

जांच में पता चला है कि दोनों आरोपी पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं। उनमें से एक गुरुग्राम के सेक्टर 40 में रहता है और एक स्पा सेंटर में मैनेजर के पद पर काम करता था। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर सेक्टर 40 थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 70(1) (गैंगरेप) के तहत मामला दर्ज किया है और आरोपियों की तलाश जारी है।

इसे भी पढ़ें: दिसंबर में इन 6 मशहूर कारों का नहीं खुला खाता

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NEWS CHUSKI के Facebook पेज को LikeTwitterInstagram पर Follow करना न भूलें...