मंत्री श्रीपद नाइक की कार दुर्घटनाग्रस्त, पत्नी और पीए की मौत, मंत्री की हालत गंभीर

नई दिल्ली। केंद्रीय आयुष मंत्री श्रीपद नाइक की कार कल रात कर्नाटक के अंकोला में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में मंत्री श्रीपद नाइक की पत्नी विजया नाइक और उनके पीए की मौत हो गई है। जबकि नाइक भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जानकारी देते हुए गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा, केंद्रीय मंत्री अब खतरे से बाहर हैं। उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। अभी उनके दो माइनर ऑपरेशन किए जाने हैं। हालांकि इलाज के लिए उन्हें दिल्ली शिफ्ट करने की आवश्यकता नहीं है। वहीं इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत से बात करके केंद्रीय मंत्री के बेहतर इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा था।

जानकारी के अनुसार मूल रूप से गोवा के रहने वाले नाइक कल अपनी पत्नी विजया के साथ गोकर्ण जा रहे थे। येल्लापुर से गोकर्ण के बीच उनकी कार असंतुलित हो गई, और पलटते हुए सड़क के किनारे खाई में जा गिरी। इस हादसे में श्रीपद नाइक की पत्नी विजया और उनके पीए की मौत हो गई। जबकि मंत्री श्रीपद नाइक और तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

इसे भी पढ़ें: चित्रगुप्त मंदिर में किया गया महाआरती का भव्य आयोजन

ज्ञात हो कि श्रीपद नाइक और उनकी पत्नी सोमवार को उत्तर कर्नाटक के येल्लापुर गए हुए थे। इस दौरान उन्होंने वहां गणपति मंदिर, कवादिकरे मंदिर, पंडवासी ग्राम दीवी मंदिर और ईश्वरा मंदिर में दर्शन किए। इन मंदिरों में श्रीपद नाइक और उनकी पत्नी विजया ने गणवाहन अनुष्ठान करके विशेष पूजा—अर्चना की थी। यहां से वापस लौटते वक्त यह हादसा हुआ।

इसे भी पढ़ें: कार टकराने पर मंत्री के बेटे ने रोडवेज ड्राइवर को पीटा, जमकर मचाया उत्पात

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NEWS CHUSKI के Facebook पेज को LikeTwitterInstagram पर Follow करना न भूलें...