नाजिया इलाही खान ने CJI को पत्र लिखकर की राहुल गांधी पर सख्त कार्रवाई की मांग

Nazia Elahi Khan on Rahul Gandhi

Ghaziabad News: कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के एक हालिया बयान को लेकर राजनीतिक गलियारों में भूचाल आ गया है। सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता नाजिया इलाही खान ने राहुल गांधी के उस कथित बयान पर गहरी आपत्ति जताई है, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि ईडी, सीबीआई और विदेश विभाग के 20-200 (200-200) अधिकारी उनके संपर्क में हैं। इस गंभीर मामले को लेकर नाजिया इलाही खान ने मुख्य न्यायाधीश (CJI) जस्टिस सूर्यकांत को पत्र लिखकर स्वतः संज्ञान लेने और तत्काल कानूनी कदम उठाने की मांग की है।

अधिकारियों के संपर्क पर उठाए गंभीर सवाल

मीडिया से बातचीत करते हुए बीजेपी नेत्री ने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में सरकारी और स्वायत्त संस्थाओं के अधिकारियों का एक राजनेता के साथ अनौपचारिक रूप से संपर्क में रहना देश की सुरक्षा और कानून के लिहाज से बेहद भयानक स्थिति है। उन्होंने याद दिलाया कि साल 2013 में सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में स्पष्ट किया था कि प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) भी इन स्वायत्त संस्थाओं के कामकाज में हस्तक्षेप नहीं कर सकता। ऐसे में राहुल गांधी का इस तरह का दावा करना 2013 के सुप्रीम कोर्ट के आदेश और संविधान का खुला अपमान है।

जांच और पूछताछ की उठी मांग

नाजिया इलाही खान ने जोर देकर कहा कि चूंकि विपक्ष के कई नेता पहले से ही केंद्रीय जांच एजेंसियों की रडार और स्क्रूटनी के दायरे में हैं, ऐसे में इस तरह के गुप्त और अनौपचारिक संबंधों की उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। उन्होंने मांग की है कि इस पूरे प्रकरण को लेकर राहुल गांधी से कड़ी पूछताछ की जानी चाहिए ताकि यह स्पष्ट हो सके कि प्रशासनिक व्यवस्था के भीतर आखिर क्या चल रहा है।

इसे भी पढ़ें: राहुल गांधी पर बृजभूषण शरण सिंह बोले- चुनाव आयोग को निशाना बनाने की पुरानी आदत है

इसे भी पढ़ें: चकमार्ग से काटा गया पुराना हरा महुआ का पेड़, पुलिस पर टालमटोल का आरोप

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NEWS CHUSKI के Facebook पेज को Like व Twitter व Instagram पर Follow करना न भूलें...