एजेंसी बाजार के निशाने पर बेरोजगार, नौकरी देने के नाम पर कर रहे शोषण

Agency Bazar Health Insurance Lucknow

Lucknow News: राजधानी लखनऊ में शिक्षित बेराजगार युवाओं को ठगने के लिए कई संस्थाएं अपना जाल बिछा रखे हैं। इनका खुलासा तब होता है किसी गंभीर मामले में जांच एजेंसियां इन पर शिकंजा कसती हैं। हेल्थ इंशोरेंस के नाम पर लोगों को ठगने के लिए लखनऊ में ऐसी कई कंपनियां संचालित हैं, जिनमें एक नाम एजेंसी बाजार की इन दिनों चर्चा काफी चल है। यहां के कर्मचारियों का आरोप है कि 1/210, जयपुरिया स्कूल रोड, विनीत खंड 1, गोमती नगर, लखनऊ स्थित एजेंसी बाजार हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी की मैनेजर प्रीति पवार नौकरी देने के नाम पर युवाओं का मानसिक और आर्थिक शोषण कर रही है।

जानकारी के मुताबिक 1/210 सेकंड फ्लोर विनीत खंड, गोमतीनगर में एजेंसी बाजार हेल्थ इंश्योरेंस का ऑफिस है। यहां हमेशा युवाओं के लिए वैकेंसी बनी रहती है। खास बात यह है कि एजेंसी बाजार हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी शिक्षित युवतियों को रोजगार के नाम पर अपने जाल में फांसती है। 10 से 12 हजार रुपये प्रतिमाह की सैलरी पर युवतियों को नौकरी में रखा जाता है। लेकिन महीना पूरे होने पर युवतियों को 1 से दो हजार रुपये देकर यह कहकर चुप करा दिया जाता है कि इस महीने उन्हें ट्रेनिंग दी गई है, जिसकी वजह से सैलरी उन्हे कट कर मिली है। बात यहीं खत्म नहीं होती, अगला महीना पूरा होने पर कर्मचारियों को फिर काटकर सैलरी दी जाती है। कर्मचारी इसका कारण पूछते हैं तो यह कह कर चुप करा दिया जाता है कि उन्होंने अपना टारगेट पूरा नहीं किया है। जबकि कर्मचारियों को नौकरी रखते समय और काम का महीना शुरू होने पर किसी को काई टारगेट नहीं दिया जाता।

Agency Bazar Health Insurance Lucknow

नौकरी छोड़ चुकी कुछ युवतियों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि एजेंसी बाजार हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी नौकरी देने के नाम पर बरोजगारों का आर्थिक व मानसिक शोषण करती है, यही वजह कि यहां कोई भी कर्मचारी दो माह से अधिक नहीं रुकता। इन युवतियों ने बताया कि मैनेजर प्रीति पवार नौकरी पर रखते समय महीने में रविवार को साप्ताहिक अवकाश होने की बात कहती हैं, लेकिन ज्वाइनिंग हो जाने के बाद यह बोला जाता है किसी का कोई अवकाश नहीं रहेगा। इसके साथ ही वह कर्मचारियों के साथ बंधुवा मजदूर जैसा व्यवहार करती हैं। नौ घंटे वार्किंग टाइम में बावजूद ऑफिस में चाय-पानी तक की व्यवस्था नहीं है।

इसे भी पढ़ें: एक ही छत के नीचे रहते हैं चाना परिवार के 200 लोग

नौकरी छोड़ने के बाद कंपनी की तरफ से कई कर्मचारियों का वेतन काट लिया गया है, जिसके चलते इन युवतियों में काफी आक्रोश है। इन युवतियों ने एजेंसी बाजार हेल्थ इंश्योरेंस के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ने का मन बना चुकी हैं। इस संदर्भ में श्रम विभाग को पत्र भेजकर शिकायत की जा चुकी है। वहीं एजेंसी बाजार हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी से जुड़े कुछ और गोपनीय तथ्य हाथ लगे हैं, जिसे अधिकारियों से बात करने के बाद अगली खबर में उजागर किया जाएगा।

गौरतलब है कि राजधानी में चल रहे ऐसे गिरोहों के खिलाफ लखनऊ प्रशासन काफी सख्त रुख अख्तियार कर चुका है। बीते दिनों विभूतिखंड गोमतीनगर के समिट बिल्डिंग में छापेमारी कर जहां साबर क्राइम का फंडाभोड़ हुआ था वहीं दो दिन पहले अलीगंज के कपूरथला में साइबर अपराध से जुड़े लोगों पर बड़ी कार्रवाई हुई है। इस संदर्भ में बात करने पर अधिकारियों का कहना है ऐसी शिकायतें मिल रही हैं। जल्द ही ऐसे लोगों की भी जांच शुरू की जाएगी जो युवाओं को गुमराह कर उनका शोषण कर रहे है। वहीं इस मामले में एजेंसी बाजार हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी की मैनेजर प्रीति पावर से उनका पक्ष जानने की कोशिश कर गई लेकिन बात नहीं हो पाई।

इसे भी पढ़ें: 23 सितंबर को दिन और रात होंगे बिलकुल बराबर

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NEWS CHUSKI के Facebook पेज को LikeTwitterInstagram पर Follow करना न भूलें...