जमुई में छात्र-छात्रा से हुई अभद्रता पर भड़के राहुल गांधी, सरकार से पूछा- बिहार में सुरक्षित क्यों नहीं हैं बेटियां
Rahul Gandhi On Jamui Incident: बिहार के जमुई जिले में दो नाबालिग स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ बदसलूकी और उत्पीड़न का सनसनीखेज मामला सामने आने के बाद देश की राजनीति गरमा गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद राज्य की एनडीए सरकार पर तीखा हमला बोला है। राहुल गांधी ने जमुई की इस घटना को बेहद ‘बेचैन करने वाला’ बताते हुए बिहार सरकार से सीधे सवाल किया है कि आखिर शाम सात बजे के बाद राज्य की सड़कों पर कोई बेटी सुरक्षित क्यों नहीं है?
पितृसत्ता की बीमार सोच, संस्कृति नहीं बदतमीजी: राहुल गांधी
राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर पोस्ट कर घटना पर कड़ा आक्रोश व्यक्त किया। उन्होंने लिखा कि 10वीं कक्षा के छात्र और छात्रा को रास्ते में जबरन रोककर प्रताड़ित और अपमानित किया गया। छात्रा हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाती रही और छोड़ने की मिन्नतें करती रही, लेकिन मनचले उसके साथ खींचतान और गलत हरकतें करते रहे। राहुल गांधी ने कहा कि ऐसी घटिया सोच ‘संस्कृति’ नहीं बल्कि ‘पितृसत्ता’ (Patriarchy) का नतीजा है, जहां पुरुष वर्ग महिलाओं के शरीर और उनकी आजादी पर अपना अधिकार समझने लगता है।
The video from Jamui, Bihar is deeply disturbing.
Two Class 10 students were stopped on a road. Harassed. Humiliated. Molested. A young girl, hands folded, begged to be let go while goons groped her and dragged her away.
Who gave these men the right to behave like this? This is…
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) September 21, 2026
दोषियों पर पॉक्सो एक्ट (POCSO) के तहत चले मुकदमा
कांग्रेस नेता ने मांग की है कि वीडियो में दिख रहे हर एक दोषी की पहचान कर उनके खिलाफ पॉक्सो कानून (POCSO Act) के तहत मामला दर्ज किया जाना चाहिए और उन्हें सख्त से सख्त सजा दिलाई जानी चाहिए। राहुल गांधी ने पुलिस प्रशासन और सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए पूछा कि अगर यह वारदात 19 सितंबर की है, तो अब तक आरोपी सलाखों के पीछे क्यों नहीं पहुंचे थे?
ये घटना बिहार के जमुई या नवादा की है ऐसा बताई जा रही है लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई है …
देश के किसी भी राज्यों में बेटियां सुरक्षित नहीं है , चाहे दिन हो या रात!
लड़कियों के साथ हैवानियत करने के नियत से जंगली सूअर सड़कों पर घूमते रहते है पता नहीं कब किसी लड़की या महिला पर… pic.twitter.com/rwFlCA860p
— pk मौर्यवंश की बेटी ⛩️☸️ (@speak000000) September 21, 2026
तीन आरोपी पुलिस की हिरासत में
मामले का संज्ञान लेते हुए जमुई पुलिस भी हरकत में आ गई है। पुलिस प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में शामिल तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जमुई पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनके खिलाफ कड़ी कानूनी धाराओं के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है।
इसे भी पढ़ें: राहुल गांधी पर भड़के बृजभूषण सिंह
