स्वामी गुरु शिवाधर दुबे राष्ट्रीय प्रभारी और ललिता दुबे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत

Bharatiya Brahman Utthan Mahasabha

Panipat News: भारतीय ब्राह्मण उत्थान महासभा (भारत) ने समाजहित, अनुशासन, निष्ठा और संगठन की मजबूती को ध्यान में रखते हुए अपने राष्ट्रीय ढांचे का विस्तार किया है। संगठन के संस्थापक पारस नाथ तिवारी और राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील तिवारी के दिशा-निर्देशों तथा सर्वसम्मति के आधार पर दो महत्वपूर्ण पदों पर नई नियुक्तियों की घोषणा की गई है।

स्वामी गुरु शिवाधर दुबे बने राष्ट्रीय प्रभारी

श्री गुरु शिवाधर दुबे ट्रस्ट के संस्थापक एवं सचिव स्वामी गुरु शिवाधर दुबे (निवासी: परसपुर बल्मत्थर, जनपद गोंडा, उत्तर प्रदेश) को भारतीय ब्राह्मण उत्थान महासभा का राष्ट्रीय प्रभारी मनोनीत किया गया है। महासभा को स्वामी के विशाल सामाजिक, धार्मिक और संगठनात्मक अनुभवों का सीधा लाभ मिलेगा। संगठन को उम्मीद है कि उनके कुशल मार्गदर्शन में महासभा को एक नई ऊर्जा, नई दिशा और व्यापक विस्तार प्राप्त होगा।

इसे भी पढ़ें: सुरेंद्र कोली ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

ललिता दुबे को मिली महिला प्रकोष्ठ की कमान

इसी क्रम में पूर्वांचल जिला कमेटी एवं संत शिरोमणि ललिता श्री गुरु शिवाधर दुबे ट्रस्ट की सह-सचिव ललिता दुबे (निवासी: अशोक बिहार कॉलोनी, पानीपत, हरियाणा) को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ) के पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। महिला शक्ति को संगठन से जोड़ने, उनकी सहभागिता बढ़ाने और सामाजिक जागरूकता अभियानों को गति देने में उनका अनुभव काफी मददगार साबित होगा।

नियुक्ति की घोषणा के बाद भारतीय ब्राह्मण उत्थान महासभा परिवार की ओर से दोनों नवनियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी गईं। संगठन के शीर्ष नेतृत्व ने विश्वास जताया कि स्वामी गुरु शिवाधर दुबे और ललिता दुबे संगठन की गरिमा, मर्यादा और सिद्धांतों का पालन करते हुए पूरी निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ समाजहित में अपना योगदान देंगे।

इसे भी पढ़ें: ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में बजा भारत की कूटनीति का डंका

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NEWS CHUSKI के Facebook पेज को LikeTwitterInstagram पर Follow करना न भूलें...