Pitru Paksha 2026: 26 सितंबर से शुरू होगा पूर्वजों के नमन का पावन पर्व, जानें श्राद्ध और तर्पण की सभी तिथियां

Pitru Paksha 2026

Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में हम अपने पूर्वजों के प्रति सम्मान, श्रद्धा और कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उन्हें याद करते हैं। सनातन परंपरा में इन दिनों पितरों की मरण तिथि के अनुसार श्राद्ध और जल तर्पण करने का विधान है। स्नान-ध्यान के बाद तर्पण व दान-पुण्य करने से धार्मिक मान्यता के अनुसार पितरों की आत्मा को शांति और तृप्ति मिलती है। पितृ पक्ष के दौरान पूर्वजों का श्राद्ध दोपहर (कुतूप और रोहिण मुहूर्त) में किया जाता है, जिसमें पहले मन ही मन पितरों का स्मरण, फिर जल तर्पण और अंत में अन्न अर्पण करने का नियम है।

पितृ पक्ष 2026 का आरंभ और समापन

हिंदू पंचांग के अनुसार, वर्ष 2026 में पितृ पक्ष की शुरुआत 26 सितंबर (दिन शनिवार) को भाद्रपद पूर्णिमा तिथि के श्राद्ध से होगी। इसके बाद प्रतिपदा से लेकर अमावस्या तक तिथियों के अनुसार तर्पण किए जाएंगे। 16 दिनों तक चलने वाले इस महापर्व का समापन 10 अक्टूबर 2026 (दिन शनिवार) को होगा। इस अंतिम दिन सर्वपितृ अमावस्या का श्राद्ध किया जाएगा, जो उन सभी पितरों के लिए होता है जिनकी मृत्यु की निश्चित तिथि परिवार को ज्ञात न हो।

इसे भी पढ़ें: लोकमान्य तिलक ने बनाया स्वराज का मंत्र

पितृ पक्ष 2026 की संपूर्ण तिथि तालिका

पूर्णिमा तिथि श्राद्ध: 26 सितंबर 2026 (शनिवार)

प्रतिपदा तिथि श्राद्ध: 27 सितंबर 2026 (रविवार)

द्वितीया तिथि श्राद्ध: 28 सितंबर 2026 (सोमवार)

तृतीया तिथि श्राद्ध: 29 सितंबर 2026 (मंगलवार)

चतुर्थी व पंचमी तिथि श्राद्ध: 30 सितंबर 2026 (बुधवार)

षष्ठी तिथि श्राद्ध: 1 अक्टूबर 2026 (गुरुवार)

सप्तमी तिथि श्राद्ध: 2 अक्टूबर 2026 (शुक्रवार)

अष्टमी तिथि श्राद्ध: 3 अक्टूबर 2026 (शनिवार)

नवमी तिथि श्राद्ध (मातृ नवमी): 4 अक्टूबर 2026 (रविवार)

दशमी तिथि श्राद्ध: 5 अक्टूबर 2026 (सोमवार)

एकादशी तिथि श्राद्ध: 6 अक्टूबर 2026 (मंगलवार)

द्वादशी व मघा तिथि श्राद्ध: 7 अक्टूबर 2026 (बुधवार)

त्रयोदशी तिथि श्राद्ध: 8 अक्टूबर 2026 (गुरुवार)

चतुर्दशी तिथि श्राद्ध: 9 अक्टूबर 2026 (शुक्रवार)

सर्वपितृ अमावस्या श्राद्ध: 10 अक्टूबर 2026 (शनिवार)

इसे भी पढ़ें: पूर्वांचल समाज ने शिवाधर दुबे को संत शिरोमणि पद से किया अलंकृत

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NEWS CHUSKI के Facebook पेज को LikeTwitterInstagram पर Follow करना न भूलें...