कार में दूसरी लड़की के साथ था शहनवाज, प्रेमिका ने टोका तो कार से कुचलने का किया प्रयास, गिरफ्तार

Gomti Nagar Hit And Run

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोमती नगर विस्तार इलाके में जनेश्वर मिश्र पार्क के पास हुए दर्दनाक हिट एंड रन मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। महिला को कार से टक्कर मारकर बोनट पर घसीटने वाले आरोपी कार चालक शाहनवाज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले की पड़ताल में लव जिहाद और पहचान छिपाकर धोखे से प्रेम संबंध बनाने का एक नया मोड़ सामने आया है।

जनेश्वर मिश्र पार्क के गेट नंबर 4 पर हुई वारदात

घटना गोमती नगर विस्तार स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क के गेट नंबर 4 की है। सफेद रंग की वर्ना कार में सवार युवक और पीड़ित महिला अनामिका के बीच तीखी बहस हुई। विवाद बढ़ता देख चालक ने कार भगाने की कोशिश की। जब अनामिका ने उसे रोकने का प्रयास किया, तो बेखौफ चालक ने उस पर गाड़ी चढ़ा दी। घटना का एक दिल दहला देने वाला वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें कार के बोनट पर युवती लटकी हुई नजर आ रही है और चालक गाड़ी की रफ्तार कम करने के बजाय उसे घसीटता हुआ आगे निकल गया।

Gomti Nagar Hit And Run

यश ठाकुर बनकर 1 साल से साथ था आरोपी

पुलिस जांच और पीड़िता से मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी शाहनवाज पिछले एक साल से अपना असली नाम छिपाकर यश ठाकुर के फर्जी नाम से अनामिका के साथ रिलेशनशिप में था। बुधवार सुबह जब अनामिका पार्क के पास चाय पीने पहुंची, तो उसने आरोपी को किसी अन्य लड़की के साथ देख लिया। पूछताछ के दौरान जब उसका असली नाम शाहनवाज सामने आया, तो दोनों के बीच भारी हंगामा हुआ, जिसके बाद आरोपी ने कार से कुचलकर भागने की कोशिश की।

सीसीटीवी फुटेज से आरोपी तक पहुंची पुलिस

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने कार का पीछा करने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी तेजी से फरार हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल अनामिका को इलाज के लिए तुरंत अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद इलाके के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और कार के नंबर को सर्विलांस पर लेकर पुलिस ने आरोपी शाहनवाज को धर दबोचा। फिलहाल आरोपी से सख्ती से पूछताछ की जा रही है।

इसे भी पढ़ें: महिलाओं की आजादी पर तालिबानी ताला

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NEWS CHUSKI के Facebook पेज को LikeTwitterInstagram पर Follow करना न भूलें...