पूर्वांचल समाज ने शिवाधर दुबे को संत शिरोमणि पद से किया अलंकृत

Shivadhar Dubey

पानीपत: समस्त पूर्वांचल समाज (जिला पानीपत) द्वारा आयोजित एक विशेष बैठक में समाज के आध्यात्मिक संवर्धन और भावी मार्गदर्शन को लेकर कई महत्वपूर्ण नियुक्तियाँ की गईं। गणेश कॉलोनी स्थित पूर्वांचल भवन में आयोजित इस गरिमामय कार्यक्रम में श्रीगुरु शिवाधर दुबे ट्रस्ट के संस्थापक एवं सचिव शिवाधर दुबे को संत शिरोमणि के पद पर सुशोभित किया गया।

इसके साथ ही, पीठाधीश्वर परशुराम महाराज को पीठाधीश्वर का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया। यह दोनों नियुक्तियाँ तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं। नियुक्ति पत्र ग्रहण करते हुए नव-अलंकृत संत शिरोमणि शिवाधर दुबे अत्यंत भावुक नजर आए। उन्होंने ओजस्वी शब्दों में समस्त पूर्वांचल समाज और जिलाध्यक्ष उमाशंकर राय की पूरी टीम को अपना अनन्य आशीर्वाद दिया।

रामचरितमानस की चौपाई का उल्लेख करते हुए स्वामी ने कहा, “साधु चरित शुभ चरित कपासू। निरस बिसद गुनमय फल जासू॥” उन्होंने आगे कहा, कर्मभूमि पानीपत में रहते हुए अपनी सांस्कृतिक जड़ों और धर्म की ध्वजा को थामकर निस्वार्थ सेवा करना अत्यंत प्रशंसनीय है। उमाशंकर राय और उनकी निष्ठावान टीम का यह प्रयास संतों के प्रति अगाध श्रद्धा और समाज के प्रति समर्पण का प्रत्यक्ष उदाहरण है। यह सम्मान केवल एक पद नहीं, बल्कि समाज के प्रति ईश्वर द्वारा सौंपा गया एक पवित्र दायित्व है।

इसे भी पढ़ें: DeepMind के प्रमुख रिसर्चर जोश एंगेल्स ने दिया इस्तीफा

धर्म-रक्षा और जनकल्याण का लिया संकल्प

पूर्वांचल समाज के जिलाध्यक्ष उमाशंकर राय ने कहा कि संतों के दिव्य सान्निध्य और मार्गदर्शन से पूरे पानीपत जिले में पूर्वांचल समाज जनकल्याण तथा धर्म-रक्षा के कार्यों में नई ऊंचाइयों को हासिल करेगा। पूज्य संतों का आशीर्वाद समाज के हर परिवार और अंतिम व्यक्ति तक सुख-शांति पहुँचाने का कार्य करेगा। इस अवसर पर पूर्वांचल समाज के अनेक गणमान्य सदस्य, वरिष्ठ पदाधिकारी और बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी श्रद्धालु उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें: वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मुस्लिम युवक ने अपनाया सनातन धर्म

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NEWS CHUSKI के Facebook पेज को LikeTwitterInstagram पर Follow करना न भूलें...