अलाउद्दीन से बना अखिलेश, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मुस्लिम युवक ने अपनाया सनातन धर्म
Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित लोनी क्षेत्र में मंगलवार को एक युवक ने अपनी स्वेच्छा से सनातन धर्म स्वीकार कर लिया। हिंदू रक्षा दल द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में अलाउद्दीन नामक युवक ने वैदिक रीतियों का पालन करते हुए धर्म परिवर्तन किया, जिसके बाद उनका नया नाम अखिलेश रखा गया। शुद्धीकरण प्रक्रिया के दौरान हवन-पूजन और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उपस्थित लोगों ने पुष्पवर्षा कर इस निर्णय का स्वागत किया।
सनातन की गहराई को समझकर लिया फैसला
सनातन धर्म अपनाने के बाद अखिलेश ने बताया कि उन्होंने बिना किसी डर, दबाव या लालच के यह कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म के गहन अध्ययन और इसके दर्शन को समझने के बाद ही उन्होंने यह फैसला लिया। अखिलेश ने व्यक्त किया कि सनातन धर्म में उन्हें जो मान-सम्मान और स्नेह मिला है, उसके लिए वे आभारी हैं और अब वे घर-घर जाकर सनातन धर्म की अच्छाइयों और मूल्यों का प्रचार-प्रसार करेंगे।

इसे भी पढ़ें: जानिए शाहजहां और राजा जयसिंह का वो शाही सौदा
हिंदू रक्षा दल ने सुरक्षा का दिया भरोसा
हिंदू रक्षा दल के पदाधिकारी अमित प्रजापति ने जानकारी दी कि अलाउद्दीन ने स्वयं आकर सनातन धर्म अपनाने की इच्छा जताई थी। इसके बाद लोनी स्थित सनातन भवन में पूर्ण विधि-विधान के साथ अनुष्ठान संपन्न कराया गया और उन्हें जनेऊ धारण कराया गया। संगठन ने स्पष्ट किया कि स्वेच्छा से सनातन धर्म में आने वाले हर व्यक्ति का स्वागत है और उन्हें पूरी सुरक्षा व सम्मान प्रदान किया जाएगा।
इसे भी पढ़ें: राजभाषा हिंदी का विरोध क्यों?
