मस्जिद परिसर में मौलवी की बेटी के साथ रिश्तेदार ने की हैवानियत, आरोपी गिरफ्तार

Hasanpur Palwal

Haryana News: हरियाणा के पलवल (हसनपुर क्षेत्र) से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक मस्जिद परिसर के भीतर 11 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला उजागर हुआ है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 30 वर्षीय आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पीड़िता local स्कूल में कक्षा 6 की छात्रा है और उसके पिता संबंधित मस्जिद में मौलवी के पद पर कार्यरत हैं।

जानकारी के अनुसार, आरोपी किसी निजी कार्य से हसनपुर पहुंचा था, जिसके रहने की व्यवस्था लड़की के पिता ने मस्जिद परिसर के ही एक कमरे में करवाई थी। मंगलवार को जब छात्रा अपने पिता के कमरे से मोबाइल चार्जर लेने के लिए मस्जिद परिसर में गई, तो आरोपी ने सुनसान पाकर उसे बहला-फुसलाकर कमरे में बंद कर लिया और वारदात को अंजाम दिया।

स्कूल जाने का समय होने के बावजूद जब बच्ची काफी देर तक घर नहीं लौटी, तो उसकी मां को किसी अनहोनी की आशंका हुई। वह तलाश करते हुए मस्जिद परिसर में पहुंची, जहां बंद कमरे से बेटी की रोने की आवाजें सुनाई दीं। मां के गुहार लगाने पर पीड़िता के पिता और स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर कमरे का दरवाजा तोड़ा और बच्ची को बाहर निकाला, हालांकि मौका पाकर आरोपी वहां से फरार होने में कामयाब रहा।

इसे भी पढ़ें: वाल्टरगंज SO सूर्यप्रकाश सिंह ने सुसाइड से पहले व्हाट्सएप पर लिखा गहरा संदेश

POCSO में मामला दर्ज

हसनपुर थाना प्रभारी (एसआई) विजय पाल ने जानकारी दी कि पीड़ित बच्ची को तुरंत पलवल के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दो दिनों के इलाज के बाद उसे छुट्टी दे दी गई है। मेडिकल रिपोर्ट में यौन उत्पीड़न की पुष्टि हुई है।

पुलिस ने पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो (POCSO) कानून की धारा 6 के तहत गंभीर यौन अपराध का मामला दर्ज कर लिया था। पुलिस की विशेष टीम ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को अगले ही दिन गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।

इसे भी पढ़ें: PM मोदी को उज्बेकिस्तान के सर्वोच्च सम्मान ओली दाराजाली दुस्तलिक किया गया सम्मनित

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NEWS CHUSKI के Facebook पेज को LikeTwitterInstagram पर Follow करना न भूलें...