बेडरूम से प्रेमी संग थी पत्नी, पुलिस लेकर पहुंच गया पति

Wife Caught With Lover

Jhansi News: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले से शादी के महज दो महीने बाद ही एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। चिरगांव इलाके में एक पति ने अपनी नई नवेली पत्नी को उसके प्रेमी के साथ अपने ही बेडरूम में रंगे हाथों पकड़ लिया। पति ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया और सबूत के तौर पर पुलिस तथा पड़ोसियों को मौके पर बुला लिया। कमरे का नजारा देखकर वहां मौजूद सभी लोग भौचक रह गए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रेमी का शांति भंग की धारा में चालान कर दिया, वहीं महिला को उसकी मां और मायके वालों के सुपुर्द कर दिया गया है।

मामला चिरगांव के तालाबपुरा मोहल्ले का है, जहां के रहने वाले राजेश का विवाह 24 जून को दतिया (मध्य प्रदेश) की रहने वाली युवती के साथ हुआ था। शादी के बाद से ही राजेश की तबीयत अचानक बिगड़ने लगती थी और चाय-दूध पीने के बाद उसे गहरी नींद आ जाती थी। आसपास के लोगों से मिली जानकारी के आधार पर पति को शक हुआ कि उसकी पत्नी का किसी अन्य युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है और वह घर में चोरी-छिपे प्रेमी को बुलाती है।

सोमवार की रात पति जब बाहर गया तो पत्नी ने मौका पाकर प्रेमी को घर बुला लिया। हालाँकि, पति अचानक वापस लौट आया और मुख्य दरवाजे की जगह छत के रास्ते घर के अंदर दाखिल हुआ। खिड़की से अंदर का नजारा देखने के बाद उसने पहले वीडियो बनाई और फिर डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और पड़ोसियों की मौजूदगी में जब बेडरूम का दरवाजा खोला गया, तो दोनों आपत्तिजनक स्थिति में मिले।

इसे भी पढ़ें: खान सर से महिला की जान को खतरा, पुलिस से सुरक्षा की लगाई गुहार

पति ने पत्नी पर नींद की गोलियां देने और जेवरात गायब करने का भी आरोप लगाया है, जबकि पत्नी अपने प्रेमी के साथ ही रहने की जिद पर अड़ी हुई है। थाना प्रभारी बलिराज शाही के मुताबिक, दोनों पक्षों को पारिवारिक न्यायालय (फैमिली कोर्ट) जाने की सलाह दी गई है और महिला को उसकी मां की सहमति से मायके वालों को सौंप दिया गया है।

इसे भी पढ़ें: बच्चों के लिए विपुल साहित्य की रचना समय की जरूरत: रघुनंदन शर्मा

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NEWS CHUSKI के Facebook पेज को LikeTwitterInstagram पर Follow करना न भूलें...