कंगना रनौत ने आशुतोष राणा, सोनू सूद, तापसी और राखी सावंत को लपेटा, बोलीं- मैं ऐसे लोगों की सलाह नहीं सुनूंगी
Kangana Ranaut Statement: बॉलीवुड अभिनेत्री और भारतीय जनता पार्टी की सांसद कंगना रनौत अपने तीखे और बेबाक बयानों के चलते एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं। इस बार उन्होंने उन फिल्मी हस्तियों पर करारा हमला बोला है जिन्होंने अतीत में उनके व्यवहार, परवरिश या काम को लेकर टिप्पणियां की थीं। अभिनेता आशुतोष राणा, सोनू सूद, तापसी पन्नू और राखी सावंत का नाम लेते हुए कंगना ने साफ़ कर दिया कि वह सिर्फ उन्हीं लोगों की बातें सुनेंगी जिन्हें वे खुद से ज्यादा सफल मानती हैं।
आशुतोष राणा और सोनू सूद के पुराने कमेंट्स का जिक्र
एक इंटरव्यू के दौरान अपनी बात रखते हुए कंगना रनौत ने बताया कि वह अक्सर ऐसे लोगों को देखती हैं जो उनके बारे में अलग-अलग तरह की बातें बनाते हैं। उन्होंने अभिनेता आशुतोष राणा का नाम लेते हुए कहा कि उन्होंने उनके लिए ‘कुत्ते की तरह भौंकने’ जैसी अनुचित टिप्पणी की थी।
वहीं, सोनू सूद का जिक्र करते हुए कंगना ने कहा कि अभिनेता ने उन्हें मंच और सार्वजनिक जीवन में बिहेव करना (तमीज) सीखने की सलाह दी थी। कंगना ने इन बयानों पर अपनी कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है।
Delhi: BJP MP Kangana Ranaut says, "I see such people every day, whether it is Ashutosh Rana, who says that I bark like a dog; or Sonu Sood, who says that I should learn how to behave. People like Rakhi Sawant, who make all kinds of vulgar comments about my character; and Taapsee… pic.twitter.com/NPlhvTMlI5
— IANS (@ians_india) August 24, 2026
तापसी पन्नू और राखी सावंत पर लगाया गंभीर आरोप
कंगना ने अभिनेत्री तापसी पन्नू और ड्रामा क्वीन राखी सावंत को भी निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि राखी सावंत ने उनके चरित्र को लेकर बेहद भद्दी टिप्पणियां की थीं। इसके साथ ही उन्होंने तापसी पन्नू पर आरोप लगाते हुए कहा कि तापसी अक्सर उनके माता-पिता, उनकी परवरिश और उनके बैकग्राउंड को लेकर सवाल उठाती और बयानबाज़ी करती रही हैं।
इसे भी पढ़ें: जेन-जी पर कंगना रनौत की दी सफाई
भूखे-नंगे लोग मुझ पर नहीं लटक सकते
आलोचकों को कड़ा जवाब देते हुए कंगना रनौत ने कहा, अगर किसी व्यक्ति ने अपनी जिंदगी में मेरी सफलता का एक प्रतिशत (1%) भी हासिल नहीं किया है, तो मैं उस व्यक्ति की सलाह बिल्कुल नहीं सुनूंगी। उन्होंने बेबाक लहजे में आगे कहा कि ऐसे भूखे-नंगे लोग मुझ पर लटक नहीं सकते। कंगना ने स्पष्ट किया कि वह केवल उन्हीं हस्तियों के मार्गदर्शन या आलोचना को तवज्जो देती हैं जिन्हें वे अपने से अधिक कामयाब मानती हैं।
𝗞𝗔𝗡𝗚𝗔𝗡𝗔 𝗥𝗔𝗡𝗔𝗨𝗧 and 𝗧𝗔𝗔𝗣𝗦𝗘𝗘 𝗣𝗔𝗡𝗡𝗨’s long-running feud has resurfaced! 🔥
After 𝗧𝗔𝗔𝗣𝗦𝗘𝗘 spoke about their differences and linked their contrasting views to their upbringing, 𝗞𝗔𝗡𝗚𝗔𝗡𝗔 responded by calling her a “𝗦𝗔𝗦𝗧𝗜 𝗖𝗢𝗣𝗬” and taking… pic.twitter.com/b1FPbXNhsO
— VINI 💞 (@_Attitude_Vini) August 23, 2026
बाबा रामदेव पर भी साधा निशाना
अपने इस इंटरव्यू में कंगना ने केवल बॉलीवुड हस्तियों तक ही अपने हमले सीमित नहीं रखे, बल्कि योग गुरु बाबा रामदेव पर भी निशाना साधा। कंगना ने बाबा रामदेव पर अपनी हदें पार करने का आरोप लगाया। हालांकि, कंगना द्वारा नाम लिए गए किसी भी सेलेब्रिटी या बाबा रामदेव की ओर से फिलहाल इस बयान पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। फिल्मों के साथ-साथ राजनीति के मैदान में भी पूरी तरह सक्रिय रहने वाली कंगना रनौत के इस ताजा पलटवार ने सोशल मीडिया और एंटरटेनमेंट वर्ल्ड में एक नई बहस छेड़ दी है।
इसे भी पढ़ें: Kangana Sharma का बॉस लेडी अवतार, ब्लैक ब्लेजर ड्रेस में ढाया कहर
