Basti News: जनपदीय फुटबाल प्रतियोगिता में राजकीय इण्टर कॉलेज की टीम विजयी

Basti District Football Tournament

Basti News: शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम में मंगलवार को जनपद स्तरीय माध्यमिक विद्यालयीय फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के आयोजन की जिम्मेदारी शिव हर्ष उपाध्याय किसान इण्टर कॉलेज, बस्ती को सौंपी गई थी। प्रतियोगिता का शुभारंभ आयोजक विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज कुमार सिंह ने मां सरस्वती का पूजन एवं माल्यार्पण कर किया।

प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न माध्यमिक विद्यालयों की पांच टीमों ने अलग-अलग आयु वर्गों में प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के आधार पर अंडर-19 तथा अंडर-17 बालक वर्ग की एक-एक टीम का चयन मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया।

Basti District Football Tournament

किसान और राजकीय इंटर कॉलेज बस्ती के बीच खेला गया उद्घाटन मैच

उद्घाटन मैच किसान इंटर कॉलेज भानपुर और राजकीय इंटर कॉलेज बस्ती के बीच खेला गया, जिसमें राजकीय इंटर कॉलेज बस्ती की टीम ने जीत दर्ज की। मैच से पूर्व प्रधानाचार्य मनोज कुमार सिंह ने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर उनका परिचय प्राप्त किया तथा उन्हें खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया।

प्रतियोगिता जनपदीय क्रीड़ा सचिव अमित कुमार यादव, प्रभाकर ओझा, संतोष कुमार पांडेय, माता प्रसाद त्रिपाठी एवं रमेश चंद्र गुप्ता की देखरेख में संपन्न हुई। जगन्नाथ यादव एवं राजकुमार यादव ने निर्णायक की भूमिका निभाई।

इसे भी पढ़ें: रास्ता न दिला पाएं तो लेखपाल, कानूनगो, तहसीलदार सबको सस्पेंड करो: सीएम योगी

बुधवार को इसी स्थान पर मंडल स्तरीय माध्यमिक विद्यालयीय फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसमें मंडल के तीनों जिलों की चयनित टीमें हिस्सा लेंगी। जनपदीय प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ियों को अब मंडल स्तर पर अपने जिले का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा।

समापन अवसर पर प्रधानाचार्य मनोज कुमार सिंह ने अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को मेडल एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के शारीरिक शिक्षक चंद्र प्रकाश पांडेय ने किया। इस अवसर पर शिवम यादव, आशीष पटेल, जितेंद्र कुमार सिंह, अशोक कुमार सिंह, बलराम रोहिदास सहित विद्यालय के शिक्षक एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें: महिला मित्र संग फ्लैट में रंगरेलियां मना रहे ग्राम पंचायत सचिव को पत्नी ने रंगे हाथ पकड़ा

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NEWS CHUSKI के Facebook पेज को LikeTwitterInstagram पर Follow करना न भूलें...