नितिन नवीन की टीम में स्मृति ईरानी और विनोद तावड़े को महासचिव की जिम्मेदारी, पीयूष गोयल बने कोषाध्यक्ष
BJP New National Team: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पार्टी की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी व केंद्रीय टीम की घोषणा कर दी है। संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से घोषित इस नई टीम में कई वरिष्ठ एवं अनुभवी नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। पार्टी की ओर से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय महासचिव, राष्ट्रीय सचिव (मंत्री), राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष और विभिन्न मोर्चों के प्रभारियों के नामों का आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है।
वसुंधरा राजे, राम माधव और बैजयंत पांडा बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम में कुल 13 नेताओं को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का दायित्व दिया गया है। इनमें राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, वरिष्ठ नेता राम माधव, बैजयंत पांडा, डी. पुरंदेश्वरी, रेखा वर्मा, वर्षाबेन नरेंद्रभाई दोशी, पूर्व केंद्रीय मंत्री भारती प्रवीण पवार, मनप्रीत सिंह बादल, लाल सिंह आर्य, एम. नागराजा, तारिक मंसूर और मधुचंद्र कर के नाम शामिल हैं।
विनोद तावड़े और स्मृति ईरानी को राष्ट्रीय महासचिव का अहम जिम्मा
संगठन के प्रमुख पदों में शामिल राष्ट्रीय महासचिव पद की जिम्मेदारी वरिष्ठ नेता विनोद तावड़े और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को सौंपी गई है। दोनों ही नेताओं को पार्टी संगठन का विस्तार करने और आगामी राजनीतिक चुनौतियों से निपटने के लिए केंद्रीय भूमिका में लाया गया है। इसके अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को पार्टी का नया राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि उनके साथ राजेश मंगल को राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है।
बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम के प्रमुख पद व जिम्मेदारियां
राष्ट्रीय मंत्री (सचिव): कविता पाटीदार, के. सुरेंद्रन, भोला सिंह, डॉ. प्रदीप वर्मा, जगदीश ईश्वरभाई पटेल, डॉ. संदीप पाठक, फांग्नोन कोन्यक, संगीता यादव, अनिल एंटनी, डॉ. एम. वेंकटेशन, मनोज टिग्गा, सिद्धार्थ शंभु, डॉ. स्वदेश सिंह, मृगांका देव बर्मन, रोहन गुप्ता और जय प्रकाश।
संगठन, कार्यालय व पूर्वोत्तर संयोजक
राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी: तरुण चुघ
कार्यालय मंत्री: महेंद्र पांडेय
नॉर्थ ईस्ट संयोजक: संबित पात्रा
नॉर्थ ईस्ट सह-संयोजक: राजीव बब्बर
प्रकोष्ठ संकुल संयोजक: विष्णु दत्त शर्मा
प्रकोष्ठ संकुल सह-संयोजक: रितुराज सिन्हा और विष्णु वर्धन रेड्डी
इसे भी पढ़ें: ईरान की अंडरवियर प्रोटेस्ट गर्ल को जबरन दिए जा रहे एंटी-साइकोटिक इंजेक्शन
विभिन्न मोर्चों के प्रभारी
युवा मोर्चा: हेमांग जोशी
महिला मोर्चा: रूप कुमारी चौधरी
ओबीसी मोर्चा: अमरपाल मौर्य
किसान मोर्चा: बंसीलाल गुर्जर
एससी मोर्चा: शिवेश कुमार राम
एसटी मोर्चा: मन्नालाल रावत
अल्पसंख्यक मोर्चा: कुंवर बासित अली
मीडिया एवं सोशल मीडिया टीम:
मीडिया संयोजक: अनिल बलूनी
मीडिया सह-संयोजक: उषा अग्रवाल, प्रदीप भंडारी और सिद्धार्थ यादव
सोशल मीडिया संयोजक: दीपक म्हस्के
सोशल मीडिया सह-संयोजक: प्रीति गांधी, शिवानंद द्विवेदी, आलोक भट्ट और अरुण यादव
इसे भी पढ़ें: एप्स्टीन फाइल्स से लेकर AI क्रांति तक, एंथ्रोपिक के CEO की पत्नी कैमी क्लार्क की अनकही कहानी
