टेलर स्विफ्ट और ट्रैविस केल्स ने शादी में किया महादान, मेहमानों को मिले आलीशान गिफ्ट्स
Taylor Swift Wedding: न्यूयॉर्क का मशहूर मैडिसन स्क्वायर गार्डन हाल ही में एक ऐतिहासिक शादी का गवाह बना। ग्लोबल पॉप सेंसेशन टेलर स्विफ्ट और अमेरिकी फुटबॉलर ट्रैविस केल्स की शादी को तीन दिन बीत चुके हैं, लेकिन इसकी चमक फीकी नहीं पड़ी है। दिलचस्प बात यह है कि इस समय दोनों की शादी से ज्यादा सुर्खियां मेहमानों को मिले बेशकीमती और लग्जरी तोहफे बटोर रहे हैं। इस आलीशान समारोह में शामिल हुए वीआईपी मेहमानों के लिए गिफ्ट्स का ऐसा इंतजाम था कि देखने वाले दंग रह गए।
जानिए इस शादी की भव्यता
इस ग्रैंड वेडिंग में मनोरंजन और खेल जगत की करीब 1000 दिग्गज हस्तियों ने शिरकत की। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेहमानों की लिस्ट में मशहूर फिल्म निर्देशक स्टीवन स्पीलबर्ग, दिग्गज रैपर जे-जी, सुपरमॉडल जीजी हदीद, पॉप स्टार सेलेना गोमेज़, एड शीरन, डकोटा जॉनसन और जॉर्ज-क्लेयर किटल जैसी नामचीन शख्सियतें शामिल थीं। शादी की सुरक्षा और भव्यता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मैडिसन स्क्वायर गार्डन के आसपास की सड़कों को तीन दिनों के लिए पूरी तरह बंद कर दिया गया था, जिसके लिए हर दिन करीब 66,000 डॉलर का भारी-भरकम खर्च उठाया गया।

गिफ्ट में मिली विंटेज कार और कार्टियर घड़ियां
समारोह को मजेदार बनाने के लिए 3 जुलाई को रिसेप्शन के दौरान मेहमानों के लिए एक खास लॉटरी गेम का आयोजन किया गया था। इस गेम के जरिए मेहमानों को करोड़ों के इनाम जीतने का मौका मिला। इन रिटर्न गिफ्ट्स में कार्टियर की महंगी घड़ियां, ब्रांडेड डिजाइनर हैंडबैग और सबसे खास जस्ट एंड टी एमआरडी (Just and T MRD) स्पेशल लाइसेंस प्लेट वाली शानदार 1970 शेवरले शेवेल (Chevrolet Chevelle) कार शामिल थी। यह वही ऐतिहासिक कार है, जिसमें सितंबर 2023 के एक मैच के बाद ट्रैविस पहली बार टेलर स्विफ्ट को एरोहेड स्टेडियम से लेकर निकले थे। हालांकि, यह सस्पेंस अभी बरकरार है कि यह आलीशान विंटेज कार किस खुशनसीब मेहमान के हाथ लगी।

50 मिलियन डॉलर का खर्च और करोड़ों का महादान
अनुमान है कि इस ड्रीम वेडिंग को हकीकत में बदलने के लिए करीब 50 मिलियन डॉलर (लगभग 415 करोड़ रुपये) खर्च किए गए। हालांकि, इस जोड़े की कुल 2 बिलियन डॉलर से अधिक की नेटवर्थ के सामने यह खर्च बेहद मामूली माना जा रहा है। अपनी शादी की खुशियों को साझा करने के लिए इस कपल ने दिल खोलकर दान भी किया। शादी के पवित्र बंधन में बंधने से पहले उन्होंने 20 अलग-अलग चैरिटी संस्थाओं को 26 मिलियन डॉलर (लगभग 215 करोड़ रुपये) की भारी-भरकम राशि दान की। बता दें कि इस हाई-प्रोफाइल शादी की रस्में मशहूर हॉलीवुड अभिनेता एडम सैंडलर ने पूरी कराईं।
इसे भी पढ़ें: प्रमिती राणा के सिर सजा मिस यूनिवर्स दिल्ली 2026 का ताज
