ज्योति मौर्या के पति आलोक की सियासत में होगी एंट्री! केशव प्रसाद मौर्य के साथ आए नजर

alok maurya to contest 2027 up elections

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश की चर्चित पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्य के साथ विवादों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले आलोक मौर्य अब अपनी नई पारी शुरू करने जा रहे हैं। प्रतापगढ़ के पंचायत विभाग में कार्यरत आलोक मौर्य ने संकेत दिए हैं कि वे सरकारी सेवा छोड़कर अब सक्रिय राजनीति में उतरने का मन बना चुके हैं। मंगलवार को प्रयागराज के जिला पंचायत सभागार में आयोजित शिक्षामित्र सम्मान समारोह के दौरान उन्हें डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के काफी करीब देखा गया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

राजनीति में भाग्य आजमाने की तैयारी

आलोक मौर्य ने स्पष्ट किया कि वे जनसेवा के संकल्प के साथ आगामी विधानसभा चुनाव 2027 में जनप्रतिनिधि के तौर पर मैदान में उतरना चाहते हैं। फिलहाल वे भारतीय जनता पार्टी के करीब नजर आ रहे हैं, लेकिन उन्होंने अन्य राजनीतिक विकल्पों को भी खुला रखा है। उनका कहना है कि वह अपने समर्थकों की राय के आधार पर ही किसी दल का दामन थामेंगे।

इसे भी पढ़ें: ममता के समर्थन में उतरे अखिलेश, सुप्रीम कोर्ट से मतगणना की फुटेज लाइव कराने की मांग

पुरुष आयोग के गठन की उठाई मांग

राजनीति में उतरने के पीछे आलोक मौर्य का एजेंडा काफी स्पष्ट है। उन्होंने कहा कि वे महिलाओं के 50 प्रतिशत आरक्षण के प्रबल समर्थक हैं, लेकिन महिला आयोग की तर्ज पर ही ‘पुरुष आयोग’ का गठन उनकी सबसे प्रमुख मांग होगी। आलोक के अनुसार, वास्तविक जीवन और सोशल मीडिया पर उनके साथ बड़ी संख्या में ऐसे लोग जुड़े हैं जो इस विचार का समर्थन करते हैं।

पत्नी ज्योति मौर्य के साथ चल रहे कानूनी विवाद पर आलोक ने कहा कि फिलहाल कोर्ट के निर्देशानुसार मध्यस्थता (Mediation) का दौर चल रहा है। यदि बातचीत सार्थक रहती है, तो वे बच्चों के भविष्य के लिए साथ रहने को तैयार हैं, अन्यथा वे अपनी अलग राह चुनेंगे। उन्होंने यह भी साफ किया कि राजनीति में पूरी तरह सक्रिय होने से पहले वे अपनी चतुर्थ श्रेणी की सरकारी नौकरी से इस्तीफा दे देंगे।

इसे भी पढ़ें: Basti DM ने प्रधान को बताया भ्रष्टाचारी, जूनियर अधिकारी ने उसे ही बना दिया ईमानदारी का ब्रांड एंबेसडर

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NEWS CHUSKI के Facebook पेज को LikeTwitterInstagram पर Follow करना न भूलें...