बंगाल-असम में ऐतिहासिक जीत पर बोले पीएम मोदी, गंगोत्री से गंगा सागर तक खिला कमल
Election Results 2026: पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत के बाद 4 मई, 2026 को दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में उत्सव का माहौल रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यालय पहुंचकर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया, जहाँ उनका स्वागत राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पुष्पवर्षा के साथ किया। इस अवसर पर पीएम मोदी एक विशेष परिधान में नजर आए और उन्होंने पांचों राज्यों (बंगाल, असम, केरल, पुड्डुचेरी और तमिलनाडु) की जनता के प्रति आभार व्यक्त किया।
पीएम मोदी ने कहा कि जब वर्षों की साधना सिद्धि में बदलती है, तो वैसी ही खुशी आज देश भर के कार्यकर्ताओं के चेहरे पर दिख रही है। उन्होंने इसे भारत के महान लोकतंत्र और परफॉर्मेंस की जीत बताया। पीएम मोदी ने पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन को बधाई देते हुए कहा कि अध्यक्ष पद संभालने के बाद उनके नेतृत्व में यह पहला चुनाव था और उनके मार्गदर्शन ने इस विजय में बहुमूल्य भूमिका निभाई है। बंगाल चुनाव परिणामों को संवैधानिक संस्थाओं की जीत बताते हुए पीएम ने 93% वोटिंग के लिए चुनाव आयोग को बधाई दी।
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi arrives at the party headquarters to celebrate the party's performance in the Assam and West Bengal elections. pic.twitter.com/uLmH6HWSXL
— ANI (@ANI) May 4, 2026
उन्होंने बिहार चुनाव के अपने पुराने नारे को दोहराते हुए कहा, आज गंगोत्री से लेकर गंगा सागर तक कमल ही कमल खिला हुआ है। पीएम मोदी ने डॉ. मुखर्जी को याद करते हुए कहा कि उनके राष्ट्र सर्वोपरि के मंत्र ने बंगाल के भाग्य में आज एक नया अध्याय जोड़ दिया है और राज्य अब भयमुक्त होकर विकास के पथ पर आगे बढ़ेगा। उन्होंने बंगाल और केरल में कार्यकर्ताओं पर हुए अत्याचारों का जिक्र करते हुए इस जीत को उन बलिदानियों और उनके परिवारों को समर्पित किया।
इसे भी पढ़ें: चार बच्चों और माँ के कातिल आमिर का एनकाउंटर
प्रमुख घोषणाएं और भविष्य का रोडमैप
उन्होंने कहा, बंगाल की पहली कैबिनेट बैठक में आयुष्मान भारत योजना को मंजूरी दी जाएगी। साथ ही, महिलाओं की सुरक्षा, युवाओं को रोजगार और घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का वादा किया। पीएम ने कांग्रेस, टीएमसी और डीएमके पर हमला बोलते हुए कहा कि इन दलों ने नारी वंदन शक्ति अधिनियम को रोका था, जिसका सजा उन्हें महिलाओं ने वोट के माध्यम से दी है। उन्होंने कहा कि आज देश के 20 से ज्यादा राज्यों में बीजेपी की सरकार है। देश अब ऐसी राजनीति चाहता है जो विकास पर आधारित हो, न कि उस विचार पर जिसे जनता ने ठुकरा दिया है।
इससे पूर्व, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह परिणाम 4 जून, 2024 की कसक को पूरा करने वाले हैं और आने वाले समय में दक्षिण के राज्यों में भी कमल खिलेगा। उन्होंने इंडी गठबंधन की हार को राहुल गांधी की नाकामी करार दिया।
इसे भी पढ़ें: बंगाल में सीएम योगी का वो चुनावी फैक्टर
